Download App Now Register Now

सीएम अशोक गहलोत का पायलट पर तंज:राहुल-खरगे संग बैठक से पहले कहा- कांग्रेस में ऐसी स्थिति नहीं, किसी को मनाने पद ऑफर करो

कांग्रेस हाईकमान की सचिन पायलट मामले में सुलह की कोशिश के बीच सीएम अशोक गहलोत ने तंज कसा है। उन्होंने सुलह के फार्मूले की चर्चाओं को निराधार बताया है। गहलोत ने पायलट की शर्त नहीं मानने के संकेत दिए हैं। गहलोत ने कहा- किसी कार्यकर्ता की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कहे यह पद लूंगा। यह नहीं लूंगा। गहलोत दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

गहलोत ने कहा- ऐसे फॉर्मूले मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सुने। कोई नेता चीज मांगे कि यह चीज मुझे मिल जाए या हाईकमान उसे ऑफर करे कि आप कौन सा पद लोगे? ऐसा रिवाज मैंने कभी कांग्रेस में नहीं देखा। लोग स्टोरी बनाते रहते होंगे। उसमें कोई दम नहीं होता।

गहलोत ने कहा- हाईकमान और कांग्रेस पार्टी आज भी इतना मजबूत है कि ऐसी स्थिति नहीं आई है कि आप किसी को मनाने के लिए ऑफर करो कि आप कौन सा पद स्वीकार करोगे? ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। जिंदगी में ना कभी होगा। कांग्रेस बहुत मजबूत संगठन है। आज भी हाईकमान बहुत मजबूत है। ना किसी कार्यकर्ता की ऐसी हिम्मत है कि वह कहे कि मैं यह नहीं यह पद लूंगा। ऐसा कभी होता नहीं है। यह सब स्टोरी चलती रहती है। स्टोरी बनाते रहते होंगे, इसमें कोई दम नहीं है।

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात से पहले सचिन पायलट पर तंज कसकर सुलह फार्मूले की गुंजाइश पर ही सवाल उठा दिए हैं। गहलोत ने साफ तौर पर इशारा किया है कि वे पायलट की मांगों के सामने सरेंडर करने को तैयार नहीं हैं। पायलट को संगठन में अच्छा पद देने और उनके मुताबिक कमेटी में लेने के लिए भी तैयार नहीं है। गहलोत ने इस बयान के जरिए यह संकेत दे दिए हैं कि पायलट की मांगों को नहीं माना जाएगा। अब हाईकमान के रुख पर सब निर्भर करेगा। आज ही शाम को सीएम गहलोत की खरगे और राहुल गांधी के साथ अलग अलग बैठक होनी है, इस बैठक से पहले गहलोत के बयान ने नई सियासी चर्चाएं छेड़ दी हैं।

सचिन पायलट को लेकर गहलोत ने चार दिन में ही दूसरी बार तंज भरा कमेंट किया है। इससे पहले गुरुवार को सचिन पायलट की मांगों पर सीएम अशोक गहलोत ने विपक्ष की आड़ लेकर कहा था कि पेपर लीक पर मुआवजा मांगने को बुद्धि का दिवालियापन नहीं कहेंगे क्या। अब तक कभी पपेर लीक पर किसी सरकार ने मुआवजा दिया है क्या, ऐसा कभी हुआ है? गहलोत ने यह बयान गुरुवार शाम को जयपुर में सिंधीकैंप बस स्टैंड के नए टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में दिया था। आज फिर पायलट से सुलह फॉर्मूले को लेकर गहलोत ने सवाल उठा दिए हैं। गहलोत के बयान से साफ है कि वे फिलहाल पायलट से सशत्र सुलह को तैयार नहीं है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |