Download App Now Register Now

30 IPS और 7 IAS के ट्रांसफर : डीजी, एडीजी और आईजी समेत 8 डीआईजी के बदले पद, 11 SP के बदले जिले

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार सुबह 30 आईपीएस और 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी लिस्ट के मुताबक 3 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सरकार ने डीजी से लेकर एसपी तक 30 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

जानकारों की मानें तो राज्य सरकार अब चुनावी मोड में आ चुकी हैं। इसी को लेकर सरकार की ओर से यह बदलाव किया गया हैं। हालांकि, अभी आईपीएस और आईएएस के तबादले की बड़ी सूची आना बाकी है। यह लिस्ट रिएक्शन देखने के लिए भी जारी की गई है, यह संभावना जताई जा रही हैं।

फिलहाल 11 SP के भी जिले बदले हैं। इसके साथ ही कुछ पुलिस अधिकारियों को ऑफिस से हटाकर फील्ड पोस्टिंग भी दी गई है।

विवादित पदोन्नति के मामले में एपीओ हुए आईएएस को मिली पोस्टिंग

वहीं, सात आईएएस में गौरव अग्रवाल भी शामिल हैं। पेपरलीक के आरोपी शेर सिंह को वाइस प्रिंसिपल बनाने के विवाद में गौरव अग्रवाल को एपीओ कर दिया था। अब उन्हें कृषि एवं पंचायती विभाग में आयुक्त लगाया गया है। इसके अलावा जोधपुर दक्षिण और जोधपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के भी आयुक्त बदले गए हैं। उत्सव कौशल जोधपुर नगर निगम दक्षिण व देवेंद्र कुमार जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त होंगे।

 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |