Download App Now Register Now

विधानसभा चुनाव में इस बार 75 लाख नए वोटर्स सरकार चुनेंगे

विधानसभा चुनाव में इस बार 75 लाख नए वोटर्स सरकार चुनेंगे। हालांकि, अगले 6 माह में इनकी संख्या साढ़े तीन लाख और बढ़ सकती है। इनकी उम्र 17 से 18 साल के बीच है। ये निर्वाचन आयोग में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनके अलावा डेढ़ लाख युवा वोटर और बढ़ सकते हैं।

वहीं, 18 से 40 साल तक की उम्र के कुल युवा वोटर्स की संख्या 2.60 करोड़ से ज्यादा होगी। इनमें 1.60 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, 18 से 19 साल तक के वोटर्स में महिलाएं 5,99,429 और पुरुष 9,03,249 होंगे। कुल वोटर्स की संख्या 5.16 करोड़ होगी।

शतायु वोटर्स 21,601, 80 साल से अधिक उम्र के मतदाता भी बढ़े

इस बार 100 से अधिक उम्र के 21,601 वोटर्स होंगे। इनमें से 120 साल से अधिक उम्र के 170 हैं। शतायु वोटर्स में महिलाओं की संख्या 76.91% है। 80 से 100 वर्ष तक के वोटरों की संख्या भी बढ़ी। 12.60 लाख बुजुर्ग वोटर्स में से 7.80 लाख महिलाएं हैं।

  • 120 वर्ष की उम्र से अधिक के सबसे अधिक 17 वोट भीनमान विधानसभा क्षेत्र, जबकि 12 धरियावाद में हैं।
  • नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 100 से 120 उम्र के सर्वाधिक 348 वोटर हैं।

बेरोजगारी का मुद्दा सबसे ज्यादा प्रभावी

20 से 29 साल की उम्र के 1.27 करोड़ वोटर्स हैं। यानी पढ़ाई पूरी कर रोजगार-नौकरी की तलाश करते उम्मीदवार। इससे तय है कि बेरोजगारी का मुद्दा इस चुनाव में सबसे ज्यादा प्रभावी होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |