Download App Now Register Now

विवाहिता दो पुत्रियों के साथ पानी के हौद में डूबी डीडवाना के निकट पावटा की ढाणी का मामला

डीडवाना थाना क्षेत्र के पावटा की ढाणी में रविवार को एक विवाहिता ने अपनी दो पुत्रियों के साथ अपनी ननद के घर में बने पानी के हौद में कूदकर जान दे दी। मृतका दीपाली (28) महाराष्ट्र  की रहने वाली है। मृतका की शादी करीब 5 साल पहले नागौर जिले के धनकोली गांव निवासी हीरालाल के साथ हुई थी। धनकोली मृतका का ससुराल है। शादी के बाद पावटा की ढाणी में अपनी ननद मंजू के यहां कई वर्षों से रह रही थी। पुलिस के अनुसार  उन्हें सूचना मिली कि एक महिला ने पानी के हौद में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतका ने घर में बने हौद में अपनी दो पुत्रियों पिंकी (2) व अंकिता (3) के साथ कूद कर आत्महत्या की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को डीडवाना के बांगड़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई है, पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। डीडवाना थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि पावटा की ढाणी में एक महिला ने दो बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जानकारी जुटाई। दीपाली मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी, जिसकी शादी धनकोली निवासी हीरालाल के साथ हुई और दोनों पावटा की ढाणी रिश्तेदार के यहां रहते थे। रविवार को जब घर में कोई नहीं था, तब उसने दो पुत्रियों के साथ हौद में कूदकर आत्महत्या की। मामले की जांच की जा रही है.

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |