Download App Now Register Now

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या मामले में 3 लोग गिरफ्तार

रांची में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुभाष मुंडा की हत्या के संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंडा की शहर के नगरी थाना इलाके के दलदली चौक पर स्थित उनके कार्यालय में 26 जुलाई को रात करीब 8 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और कुछ मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने बताया, ''मुंडा प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे। उनकी जमीन विवाद के कारण हत्या कर दी गई। इस अपराध में शामिल 3 आरोपियों को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया।'' उन्होंने दावा किया कि मुंडा का छोटू खाल्को उर्फ छोटू उरांव नाम के एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर के साथ 2 प्लॉट की जमीन को लेकर विवाद था।

अधिकारी ने बताया कि छोटू 2 प्लॉट में से एक को हथियाना चाहता था और उसने मुंडा के करीबी सहयोगी विनोद कुमार उर्फ कन्हैया के साथ एक सौदा किया था। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच सहमति बनी कि अगर वे उक्त प्लॉट पर कब्जा करने में सफल हो जाते हैं तो दोनों आधा-आधा हिस्सा बांट लेंगे। अधिकारी ने बताया कि छोटू और कन्हैया ने मुंडा की हत्या करने की साजिश की। एसएसपी ने बताया कि छोटू का वाहन चालक अभिजीत भी इस अपराध में शामिल था। उन्होंने शूटर्स को सुपारी दी और 15 लाख रुपये नकद देने व प्लॉट में हिस्सा देने का वादा किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने छोटू, कन्हैया और परी को गिरफ्तार कर लिया है और शूटर्स को पकड़ने के लिए खोज अभियान चल रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |