Download App Now Register Now

Ludhiana : पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

सिधवा बेट इलाके के गांव मलसिया बांजन में किसान की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया बैट, एक मोबाइल, एक बाइक बरामद किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ शरीरिक सम्बंधों के शक में अपने ही दोस्त की मारपीट कर हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ बबला निवासी गांव सलेमपुरा व अमरीक सिंह उर्फ बोबी निवासी गांव मधेपुर के रुप में हुई है।

पत्नी बिन्द्र कौर ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका पति रेशम सिंह शनिवार को खेतों में फसलों को पानी लगाने गया था। शाम को वह वापिस नहीं आया। जिसके बाद वह उसे देखने के लिए खेत की तरफ गई। वहीं गुरजीत सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके पति पर बेसबाल बैट से हमला कर दिया जबकि उसका पति सडक़ पर जख्मी हालत में गिर गया था। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी पति को जख्मी हालत में छोडक़र फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से वह पति को सरकारी अस्पताल सिधवा बेट ले गई। जहां उसको जगराओं रैफर कर दिया गया। उसे फिर सिविल अस्पताल लुधियाना रैफर कर दिया गया। लुधियाना ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों खिलाफ कतल का केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। बिन्द्र कौर ने बताया कि उसका पति रेशम सिंह व गुरजीत सिंह उर्फ गीता गुढ़े दोस्त थे व अकसर एक दुसरे के घर आते जाते रहते थे। गुरजीत सिंह रेशम सिंह के अपनी पत्नी बबली के साथ अवैध सम्बंध होने का शक्क करता था। इस सम्बंधी गुरजीत सिंह ने उसे शिकायत भी की थी। उसने आरोप लगाया कि गुरजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की शक्क के आधार पर हत्या कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |