Download App Now Register Now

बानसूर स्थित तालवृक्ष धाम का रोचक है इतिहास

आज देशभर में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। शिवरात्रि को लेकर लोगों में अलग उत्साह भी नजर आ रहा हैं। शिवरात्रि के इस मौके पर आज हम आपको एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसका इतिहास से एक अलग सरोकार हैं। 

इसका नाम है तालवृक्ष धाम। यह बानसूर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। पौराणिक और ऐतिहासिक दोनों ही रूप से इस स्थान का विशेष महत्व है। यह नारायणपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर अलवर रोड पर पहाड़ों की गोद में बसा हुआ है। इस स्थान पर ताल, अर्जुन और खजूर वृक्ष बहुत ज्यादा होने के कारण इसका नाम तालवृक्ष रखा गया था।

यहां पर अर्जुन के आराध्य देव का 7 फीट ऊंचा शिवलिंग है। जिसे भूतेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यह शिवलिंग जिस मंदिर में स्थापित है, उस गुंबद में अनेक देवताओं की मूर्तियां तराशी हुई है। बताया जाता है कि यह प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग पृथ्वी के अंदर से निकला था। इस शिवलिंग के ऊपर एक गोल मुकुट रखा गया है। यह मुकुट कोकनवाड़ी किले से लाया गया था। आज हजारों की संख्या में भक्त महादेव के शिवलिंग पर झेगड यानी टोकनी में जल भरकर चढ़ाते है और मनोकामना मांगते हैं।

यह स्थान महाभारत से भी जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान अपने हथियारों को तालवृक्ष में ताल के विशाल और ऊंचे पेड़ों में छुपा दिया था। यहां से विराटनगर जाकर विराट के राजा की सेवा की थी। तालवृक्ष धाम में मुख्य आकर्षण का केंद्र गर्म और ठंडे पानी के कुंड हैं। पहले यह कुंड कच्चे थे, लेकिन नारायणपुर के तत्कालीन महाराज राम सिंह ने इनका जीर्णोद्धार करवाया। मान्यता है कि यहां गरम पानी के कुंड में स्नान करने से चर्म रोग दूर होते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |