Download App Now Register Now

शांति भंग करने की कोशिश में अराजकतावादी तत्व, सावधान रहें भाजपा कार्यकर्ता: ओम प्रकाश धनखड़

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रविवार को पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को संबोधित करते हुए अराजकतावादी तत्वों से सावधान रहने के लिए कहा है। हिसार के बरवाला में पन्ना प्रमुखों सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अराजकतवादी लोग आज कहीं न कहीं देश और प्रदेश में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, हमें इनसे सावधान रहना है। मेवात में हुए दंगों के बारे में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश ने देखा कि कांग्रेसियों ने क्या-क्या किया और उनके कैसे-कैसे बयान सामने आ रहे हैं। सभी जगह उनके बयानों की चर्चा है।  दिल्ली हो या हरियाणा कांग्रेस को अमन-चैन बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का भी नाम भी दंगों में आ रहा है। हमने दिल्ली दंगों में भी आम आदमी पार्टी का चेहरा देखा कि किस तरह वहां के एक विधायक ने दंगों को भड़काया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसा प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं ये कौन लोग हैं यह समझने की बात है। ऐसा प्रायोजित कार्यक्रम वो ही लोग चलाएंगे जिनको भाजपा सरकार और प्रदेश की शांति से तकलीफ है, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि किसी भी अराजक तत्व को सरकार बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह कमिटमेंट है कि सभी लोग शांति और भाईचारा के साथ रहें। इस रास्ते पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पांच ‘‘क’’ हमारे संगठन के आधार स्तंभ  हैं। सबसे पहले कार्यकर्ता,  कार्यक्रम,  कोष,  कार्यकारिणी और  कार्यालय हैं। भाजपा ने पन्ना प्रमुख तक संगठन खड़ा कर दिया है। हमारा लक्ष्य प्रदेश में पांच लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। जिसके बहुत नजदीक हम पहुंच चुके हैं।  हिसार जिला की बरवाला विधानसभा  और फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। कुल  607.8 करोड़ रुपये से हरियाणा के 15 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में रूपान्तरित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। धनखड़ ने कहा कि एक वर्ष बाद भारत के 508 रेलवे स्टेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे इनमें 15 हरियाणा के भी शामिल हैं।  


प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि देश ने पिछले नौ वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत की प्रगति कांग्रेस को भी रास नहीं आ रही है।  मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, सड़कों की क्वालिटी सुधर रही है। 152-डी पर अमेरिका में चलने जैसा आनंद आ रहा है।  इस बदलते हुए भारत को हम अपनी आंखों से देख रहे हैं।
 धनखड़ ने कहा कि 2014 में जब स्वयं मैं पंचायत मंत्री था तब हमारी सरकार ने पढ़ी-लिखी पंचायत दी और साथ में यह शर्त भी लगा दी कि जिस घर में शौचालय होगा वहीं व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। आज मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की इस पहल को पूरे देश में लागू किया और आज हर घर में शौचालय है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017-18 में हरियाणा में शहीदों को सम्मान देने के लिए ग्राम गौरव पट्ट की शुरूआत हुई। देश भर में एक-एक शहीद की यादों को संजोने का काम शिलापट्ट के रूप में करने का बड़ा निर्णय प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है। हम सभी को इसका स्वागत करना चाहिए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |