Download App Now Register Now

आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों ने वेतन विसंगति समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन

राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ दौसा द्वारा आयुष चिकित्सको की वेतन विसंगति दूर करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेटर को प्रदेश अध्यक्ष डॉ मस्तराम महंत की अगुवाई में ज्ञापन दिया। जिला सचिव डॉ सतीश मीना ने बताया कि राज्य में लगभग 5 हजार आयुर्वेद होम्योपैथी व यूनानी चिकित्सा अधिकारी अपनी सेवायें राज्य के सुदूर दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में तत्परता से प्रदान कर रहे है। राज्य के आयुष चिकित्सा अधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता भर्ती प्रक्रिया, सेवा समूह तथा कार्य केन्द्र के आयुष चिकित्सा अधिकारी व राज्य के एलोपैथी चिकित्सा अधिकारियों के समान है। उल्लेख है कि आयुर्वेद स्नातकों का इन्टर्नशीप भत्ता स्नातकोतर अध्येताओं का स्टाईफण्ड तथा प्रारम्भिक नियुक्ति के समय आयुष व एलोपैथी चिकित्सा अधिकारियों का वेतनमान भी समान है। परन्तु प्रथम द्वितीय व तृतीय पदोन्नति के समय राज्य के आयुष चिकित्सा अधिकारियों के वेतनमान में केन्द्र के आयुष चिकित्सा अधिकारियों व राज्य के एलोपैथी चिकित्सा अधिकारियों के वेतनमान की तुलना में अत्यधिक विसंगति है।  
राज्य के आयुष एवं केन्द्र के आयुष चिकित्साधिकारियों व राज्य के एलोपैथी चिकित्साधिकारियों का प्रारम्भिक वेतनमान समान है। परन्तु पदोन्नति के पदों पर वेतनमान में विसंगति रही हैं।
छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट  में भी स्पष्ट उल्लेख किया है कि केन्द्रीय आयुष चिकित्साधिकारियों को केन्द्र के एलोपैथी चिकित्साधिकारियों के समान डी.ए.सी.पी. का लाभ दिया जाऐ। जिसकी पालना में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदेश जारी किये जा चुके है। इस अवसर पर डॉ श्याम सुंदर डॉ अनिल डॉ शिवचरण डॉ विजेंदर डॉ दिनेश डा विनोद डॉ बनबारी डॉ रामरुप डॉ शिवराज डॉ राकेश डा महिका डॉ समय सिंह डॉ देवेंद्र डा  शिवकुमार डॉ मदन लाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |