स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदनोर मंडल पर बदनोर पंचायत समिति प्रधान ऐश्वर्या रावत के सानिध्य में सैकड़ों की तादात में मातृशक्ति ने तिरंगा यात्रा रैली बदनोर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के साथ सभी मातृ शक्तियों ने हाथ में तिरंगा झंडे लेकर आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली प्रधान ऐश्वर्या रावत ने बताया कि तिरंगा यात्रा रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों के मन में देश प्रेम की भावना को जागृत करने तथा राष्ट्रहित एवं अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को लेकर तिरंगा यात्रा रैली निकाली जा रही है वही हर घर तिरंगा अभियान के तहत सम्मान पूर्वक लोग तिरंगे झंडे को अपने घरों पर लगाएंगे जिससे उनके मन में देश प्रेम की भावना तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे के लिए सम्मान का भाव जागृत होगा.
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.