प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत दौसा जिले के समस्त पोस्ट ऑफिस में तिरंगे का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए 25 का शुल्क रखा है। इसी के चलते जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में भी तिरंगा का वितरण किया जा रहा है। जिसके लिए डाकघर ने पूरी तैयारी कर ली गई है और उत्साह के साथ आधा दर्जन काउंटर लगाए गए हैं ताकि अधिक से अधिक तिरगा घर घर पहुंच सके। मुख्य डाकघर में 16000 तिरंगे का वितरण किया जाएगा जिसमें 9000 तिरंगे वितरण किए जा चुके हैं साथ ही 7 हजार तिरंगा और वितरण करेंगे। जिनको 15 अगस्त तक वितरण कर दिया जाएगा। सबसे अहम बात है कि छुट्टी के दिन रविवार को भी डाकघर खुले रहेंगे ताकि तिरंगे का वितरण अधिक से अधिक किया जा सके और कोई भी तिरंगा लेने से वंचित नहीं रहे। जिले के सभी डाकघरों में न्यूनतम शुल्क ₹25रु रखा है और इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर जा रहे हैं और लोगों में जबरदस्त उत्साह है पोस्टमास्टर सुशिल शर्मा ने बताया कि तिरंगा ऑनलाइन भी बुकिंग करा कर भी मंगाया सकता हैं। तिरंगा वितरण करने के लिए पोस्ट ऑफिस को चुना यह अपने आप में एक गौरव की बात है। इसे हम बखूबी निभा रहे हैं और हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा का वितरण करना है। ताकि हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा फहराया जा सके।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.