Download App Now Register Now

भाजपा का 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा शहर, ग्रामीण और बंध बारैठा मंडलों के संयुक्त तत्वाधान में पार्टी के प्रांत व्यापी अभियान 'नहीं सहेगा राजस्थान' के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बयाना कस्बे में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की पूर्व प्रत्याशी डॉ. ऋतु बनावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी कार्यालय के सामने एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में काली पट्टी बांधे कार्यकर्ताओं कांग्रेस सरकार की नाकामियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिवगंज अनाज मंडी में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान डॉ. ऋतु बनावत, वीरेंद्र बुढ़वार, शहर मंडल अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना, बंध बारैठा मंडल अध्यक्ष मानसिंह पटेल,कार्यक्रम संयोजक मनोज शर्मा आदि ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था,  लेकिन कर्जमाफी तो हुई नहीं। बल्कि आज किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है। बड़वानी कमी बताकर किसानों की पर्याप्त फसल को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर भी नहीं खरीदा जा रहा है। समय पर किसानों को पानी, बिजली, यूरिया खाद नहीं मिल पा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि पिछले साढे 4 सालों में राजस्थान भ्रष्टाचार और महिला अपराधों के मामलों में देश में नंबर एक पर आ गया है। कांग्रेस के मंत्री विधायक खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। प्रदेश में आए दिन हत्या, डकैती, लूट जैसे जघन्य अपराध सामने आ रहे हैं। प्रदेश मैं पूरी तरह से जंगल राज कायम हो चुका है  ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करना है। इस अवसर पर विवेक सोनी,  ताराचंद अग्रवाल, आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |