Download App Now Register Now

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, केसी ऋण के नोटिस जलाए, कहा- आगामी चुनावों में किसान देगा कांग्रेस को जवाब

प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ "नहीं सहेगा राजस्थान" अभियान चला रही है। जिसके तहत आज भरतपुर की कृषि मंदिर पर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही केसी ऋण और जमीन नीलामी के नोटिस को जलाया।इस दौरान राजस्थान बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खीमाराम चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस सरकार के खिलाफ खीमाराम चौधरी ने कहा कि, चुनाव में कांग्रेस ने किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफ़ करने का वादा किया था। सरकार को साढ़े चार साल हो गए, अभी तक किसानों के कर्ज माफ़ नहीं हुए हैं। उल्टा सरकार किसानों की जमीन कुर्क कर रही है। बीजेपी किसानों के साथ खड़ी है, बीजेपी किसानों की जमीन कुर्क नहीं करने देगी।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा की, किसानों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गहलोत सरकार ने जो कर्ज माफ़ी का वादा किया था। उसके विरोध में आज किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी में धरना प्रदर्शन किया है। केसी का ऋण के नोटिस को जलाकर गहलोत सरकार जो चेतावनी दी है 5 साल के अंदर सरकार ने किसी किसान का कर्ज माफ़ नहीं किया है। सरकार ने चुनावों के समय पर वादा किया था। उस वादे पर राजस्थान में सरकार बनी। कर्ज माफ़ी नहीं होने के कारण किसान रोष में हैं। किसानों ने संकल्प लिया है आगामी चुनावों में सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |