Download App Now Register Now

विश्व बाघ संरक्षण दिवस पर द नाहर फाउंडेशन बूंदी की कार्यकारिणी घोषित की

विश्व बाघ संरक्षण दिवस पर बून्दी महाराव राजा वंशवर्धन सिंह के संरक्षण में "द नाहर फाउंडेशन बून्दी" की कार्यकारिणी घोषित करने के साथ विश्व बाघ संरक्षण दिवस को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा गणेश वंदन के साथ की गई।

इस अवसर पर घोषित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विट्ठल सनाढ्य , उपाध्यक्ष महाराजा बलभद्र सिंह, सचिव संजय खान ने द नाहर फाउंडेशन के भविष्य में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर "बून्दी में बाघ संरक्षण व इको टूरिज्म की सम्भावना" विषय पर संगोष्ठी रखी गयी। आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एस डी एम सोहन लाल (IAS) , विशिष्ट अतिथि डीसीएफ आरवीटीआर संजीव शर्मा, डीसीएफ बून्दी तरुण कुमार मेहरा रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने की। इस अवसर पर अतिथि संजीव शर्मा व तरुण कुमार मेहरा ने वन्यजीव संरक्षण, बाघ संरक्षण पर विस्तार से सरकारी कार्यक्रमों की बात की एवं स्वयंसेवी संस्थाओं/NGO के सहयोग की अपेक्षाएं जतायी। फाउंडेशन के अध्यक्ष विट्ठल सनाढ्य व सदस्य पृथ्वी सिंह राजावत जी ने अन्तराष्ट्रीय बाघ दिवस के उद्देश्य, आमजन को बाघों के संरक्षण के लिए जागरूक करने और उन्हें इस गम्भीर मुद्दे के बारे में सोचने प्रेरित करने की बात की। अध्यक्षता कर रहे द नाहर फाउंडेशन के संरक्षक महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने बाघों की आबादी के प्रभावी प्रबंधन व इको टूरिज्म के लिए फाउंडेशन के सहयोग से हरसम्भव प्रयास करने व युवाओं को फाउंडेशन से जुड़ने की अपील की। सर्वदमन शर्मा, शक्ति तोषनीवाल, विकास पांचाल, अश्वनी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर रामप्रसाद बोयत, पुरषोत्तम पारीक, डॉ नरेश शर्मा, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सिंह सोलंकी, महावीर प्रसाद शर्मा Bsnl, व्याख्याता हरिओम शर्मा, व्याख्याता अशोक किराड़, सिल्वन क्वार्डस, पृथ्वी सिंह गुड़ा फार्म, भानुप्रताप सिंह गुड़ा फार्म, डाबेटा सरपंच भानुप्रताप सिंह, नंजी शर्मा, सुनील जांगिड, भानुप्रताप सिंह नारायणपुर, पूरणमल, हर्षवर्धन सिंह सोलंकी, डॉ जुनैद, एडवोकेट शिफाउल हक़, सर्वदमन शर्मा, शक्ति तोषनीवाल, विकास पांचाल, सागर जैन, रवि, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय खान ने किया। कापरेन महाराजा बलभद्र सिंह ने अतिथियों व संगोष्ठी में उपस्थित सदस्यों का आभार जताया व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |