Download App Now Register Now

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक आयोजित हुई

अलोद पंचायत क्षेत्र के काला भाटा में स्थित बालाजी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल  की बैठक आयोजित हुई। बैठक के अध्यक्ष अलोद खंड संयोजक सोनू कुमार मीणा , उपाध्यक्ष खंड सह संयोजक राम सुमन, बैठक में मार्गदर्शक बजरंग दल प्रखंड संयोजक शिव मेहरा रहे। मार्गदर्शक प्रखंड संयोजक शिव मेहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को राष्ट्र धर्म के लिए समर्पित बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठनों के साथ जुड़कर कार्य करने और संगठन को मजबूत करने मैं अपना भरपूर सहयोग करना चाहिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से साप्ताहिक मिलन केंद्र चलाने का भी आग्रह किया

बैठक समापन से पूर्व प्रखंड संयोजक शिव मेहरा ने अलोद खंड की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए  अलोद खंड सुरक्षा प्रमुख करण चांवरिया,  सह सुरक्षा प्रमुख पवन कुमावत , गौ रक्षा प्रमुख गोविंद, विद्यार्थी प्रमुख विशाल जांगिड़, मिलन केंद्र प्रमुख हरिओम कुमावत को खंड दायित्व दिया गया। साथ ही अलोद नगर बजरंग दल  कार्यकारिणी की घोषणा की गई । जिसमें अलोद नगर से संयोजक मोहित सुमन, सहसंयोजक छैल बिहारी , सुरक्षा प्रमुख कृष्ण सुमन , गौ रक्षा प्रमुख पिंटू मेघवाल, विद्यार्थी प्रमुख तनिष कुमावत, मिलन केंद्र प्रमुख अक्षित राठौर, बोलोपासना केंद्र प्रमुख प्रिंस सांखला, को संगठन का  दायित्व देकर जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से करने का संकल्प दिलाया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |