Download App Now Register Now

किसानों के लिए अमृत बनेगी गेंडोली फोलाई लिफ्ट सिंचाई योजना,6 महीने बाद शुरू हो जाएगी लिफ्ट सिंचाई योजना

लाखेरी केशोराय पाटन विधानसभा के गेंडोली फोलाई लिफ्ट सिंचाई योजना अब किसानों की फसलों के किए अमृत बनेगी। अब 6 महीने बाद धरातल पर उतरने की कगार पर है। इस इस प्रोजेक्ट के लिए 2017 भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहते हुए वसुंधरा राजे ने केबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा के प्रयासों से इस परियोजना की सहमति मिली थी।

इस प्रोजेक्ट के लिए 67.52 करोड़ रुपए मंजूर हुए थे।योजना से 17 गांवो की 25 हजार बीघा भूमि पर सिंचाई होगी।इस योजना से दो पंचायतों के 17-18 गांवो के हजारों किसानों की 4 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो पाएगी। ये योजना प्रदेश की पहली योजना है।जिसमे भेंसखेड़ा, लोहली के बीच बीच मेज नदी से लिफ्ट कर पाइपों के जरिए खेतो में पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना से गेंडोली पंचायत  के सात गांवो गेंडोली कला, गेंडोली खुर्द, गेंडोली की झोपड़िया,झाड़ोल,महुआ,गूंथा,नया गांव के किसानों की करीब 1988 हेक्टेयर जमीन सिंचाई होगी।

वही फोलाई लिफ्ट योजना से फोलाई पंचायत के 10 गांवो में फोलाई,भेंसखेड़ा,गोपालपुरा,गोठड़ा, जगन्नाथपूरा,जहुरिया, कुआगांव, लोहली,मोरकुंडा,बीरामपुर के किसानों  1998 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 56.36 करोड़ रुपए मंजूर हुए। दोनो ही सिंचाई योजना में मेज नदी से पानी लिफ्ट कर पाइपो के जरिए खेतो में पहुंचाया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट निर्माण कंपनी जैन  इरिगेशन कंपनी 3 साल तक इस प्रोजेक्ट को चलाएगी।और 3 साल तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी फ्री मिलेगा। 3 साल बाद नामात्र रकबे के हिसाब से पानी मिलेगा। इस योजना से किसानों को अब रवि और खरीफ की फसल के लिए पानी मिल सकेगा।बंजर पड़ी हुई भूमि या एक बरसात की फसल तैयार करने वाला किसान अब दोनो सीजन की फसलें की पैदावारी कर सकेगा।और किसानों की आर्थिक  स्थिति मजबूत होगी।किसानों के लाखो रुपए का डीजल बचेगा।और फसलों की अच्छी पैदावारी होगी।

ये राजस्थान की पहली ऐसी परियोजना है जो नदी से सोलर पंप द्वारा किसानों को पानी मिलेगा।और बिजली का उत्पादन होगा।इसके लिए सौर ऊर्जा के  167 किलोवाट के दो सोलर प्लांट बनाए गए है।  जिसके सौर ऊर्जा की 522 प्लेटे लगाई गई है।बिजली विभाग से 8 करोड़ रुपए जमा करवा कर बिजली भी नदी तक पहुंचाई जा रही है।नदी के पास 33 केवी जीएसएस भी बनेगा। यहां से दोनो पंचायतों में 11-11 केवी की अलग लाइन बिछाई जाएगी।

झालीजी का बराना के लोहली गांव के पास मेज नदी में 6-6 मीटर के दो इंटेकवेल बनाए गए है। यहां से पानी साफ होकर 72 मीटर दूर 62 मीटर गहरे दो जेकवैल बनाए गए है।और इंटेकवेल और जेकवैल का पानी का लेवल समान होगा। जेकवैल में 170 एचपी के  चार पंप लगाए जायेंगे।3 पंप 24 घंटे चालू रहेंगे और एक पंप स्पेयर में रहेगा। यहां से फोलाई पंचायत के 10 गांवो के लिए 12 किमी तक एवं गेंडोली पंचायत के 7 गांवो के लिए 10 किमी तक डीआई लाइन बिछाई गई।

दोनो पंचायतों के लिए 10-10 डिगी और पंप रूम का निर्माण किया गया है। यहां से सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के लिए एचडीपीआई पाइप लाइन बिछाई गई है।इसमें 4 खेतो पर एक प्वाइंट बनाया गया है। यानी 4 हजार हेक्टेयर पर 488 प्वाइंट बनाए गए है।

इस प्रोजेक्ट के लिए 2017 भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहते हुए वसुंधरा राजे ने केबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा के प्रयासों से इस परियोजना की सहमति मिली थी। इस प्रोजेक्ट के लिए 67.52 करोड़ रुपए मंजूर हुए थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |