लाखेरी बुधवार की शाम देशवासियों के लिए रही यादगार शाम चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर सफल लेडिंग से रचा इतिहास देस भर में खुशी का माहौल चंद्रयान-3 की सफलता पर भाजपा के पूर्व केबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और इसरो वैज्ञानिकों ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया साथ ही लाखेरी भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बॉटम लेवल पर आतिशबाजी करके मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुह मीठा कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदाबाद के नारों के साथ इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है तो वही पूर्व भाजपा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता हम सब के लिए अविस्मरणीय क्षण है इसरो के वैज्ञानिकों ने जिस सफलतम रूप से चंद्रयान-3 की लैंडिंग करवाई वह ऐतिहासिक है दोपहर बाद से ही चंद्रयान 3 की लेडिंग देखने के लिए लोग घरों में पहुंच चुके थे देखा जाए तो हमारे वैज्ञानिकों के सामर्थ्य के कारण आने वाले समय में अंतरिक्ष विज्ञान टेक्नालॉजी हर क्षेत्र में भारत नेतृत्व करेगा बधाई का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जाता है जिन्होने वैज्ञानिकों को प्रेरणा दी और उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनसे निरंतर जुड़े रहे आज पूरा देश उन वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है जिन्होंने चंद्रयान-3 को सफल बनाने के लिए वर्षों तक अथक परिश्रम किया पूरे देश में खुशी और उमंग है और यह सफलता पूरे देश के भारतीयों के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगी
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.