Download App Now Register Now

सीआरपीएफ में सीपीओ उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा का किया सम्मान

ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में भरतपुर स्थित खादी कॉलोनी में प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा के निवास पर सीआरपीएफ में सीपीओ उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा का माला व दुपट्टा पहना कर एवं भगवान परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। ब्राह्मण  सभा के जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने बताया कि एक सब इंस्पेक्टर का काम मुख्य रूप से कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। उप निरीक्षक का पद सबसे शक्तिशाली पदों में से एक है। इसका कारण यह है कि वह भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता से प्राप्त शक्तियां आपके क्षेत्राधिकार में आती हैं, जिनका उपयोग सदैव आमजन व कानून की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए, ऐसी उन्होंने रजत शर्मा से अपेक्षा व्यक्ति की। रजत शर्मा ने बताया कि यह प्रेरणा, उन्हें अपने माता पिता व परिवारीजनों से मिली। इस अवसर पर, इनके पिता प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा, माता किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या नीरू शर्मा, बहिन सोनम शर्मा एवं सारवी शर्मा का भी स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एवं रसायन शाला के पूर्व प्रभारी डॉ. सुशील पाराशर,विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष नेमीचंद मुद्गल,गायत्री परिवार के सदस्य एवं आयुर्वेदाचार्य डॉ. गिरीश शर्मा,श्री ब्राह्मण सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं कांग्रेसी नेता पंडित बनवारीलाल शर्मा, वाइस प्रिंसीपल बाबूलाल कटारा,इंद्रा रसोई के संचालक विष्णुदत्त शर्मा,वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा,नीरू शर्मा सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, सोनिया शर्मा, सारवी शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद थे। वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |