गायत्री पैलेस सोमनाथ चौराहा आगरा रोड दौसा पर अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा का जिला दौसा कार्यकारिणी एवं जिले के समस्त तहसील अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा के मुख्य अतिथि में आयोजित होगा। जिला महामंत्री राजेंद्र सिंडोली ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय महासभा, प्रदेश महासभा ,अन्य जिलों के पदाधिकारी व जिले से भारी संख्या में समाज बंधुओ पधारेंगे । दौसा जिला अध्यक्ष घनश्याम भांडारेज व उनकी कार्यकारिणी , दौसा तहसील अध्यक्ष विद्याधर शर्मा व उनकी कार्यकारिणी, बांदीकुई तहसील अध्यक्ष पांचूराम शर्मा व उनकी कार्यकारिणी ,लालसोट तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद पीथावत उनकी कार्यकारिणी ,लवण तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद खानपुरा उनकी कार्यकारिणी ,रामगढ़ पचवारा तहसील अध्यक्ष रामावतार शर्मा उनकी कार्यकारिणी, कुंडल तहसील अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा व कार्यकारिणी, तहसील अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा कार्यकारिणी, बसवा तहसील अध्यक्ष गोपाल खेड़ा कार्यकारिणी महुआ तहसील अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा कार्यकारिणी, विवेक शर्मा जौंण, जिला प्रभारी ,तहसील प्रभारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।