Download App Now Register Now

भाजपा नेताओ ने की प्रदेश में सरकार परिवर्तन की कामना,नीलकण्ठ महादेव मंदिर पर की पूजा अर्चना

भाजपा नेताओ ने सवाई माधोपुर में गतदिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,प्रदेशध्यक्ष सी. पी. जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य एवं प्रदेश स्तरीय भाजपा नेताओं का स्वागत किया, जिस स्वागत समारोह में भाजपा नेता यश अग्रवाल एवं उनकी टीम सहित भरतपुर, धौलपुर , करोली जिले के अनेक भाजपा नेताओं ने

इन सभी नेताओं का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया इस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री डॉ .अरुण चतुर्वेदी, भरतपुर के भाजपा नेता यश अग्रवाल आदि ने राजस्थान में निकल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ से पूर्व नीलकंठ श्री महादेव मंदिर में जाकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की।राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष सीपी  जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे  के साथ यश अग्रवाल ने भी भगवान शिव के दर्शन किए। सभी ने राजस्थान की खुशहाली व जनता की भावनाओं को देख साल 2023 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस का सफाया और भाजपा की सरकार बनाने की कामना की। साथ ही राजस्थान में सरकार परिवर्तन कर प्रजा के हित में भाजपा की सरकार बनाने की भी कामना की। पूजा अर्चना के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोल बम बम हर हर महादेव भारत माता की जय आदि के नारे लगाए और साथ ही भाजपा के नेताओं व अन्य के भी जमकर नारे लगाए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में युवकों ने दोस्त को ही लूटा:खाते से ऑनलाइन रुपए निकाल लिए, पुलिस ने सभी दोस्तों को किया गिरफ्तार | महिला दिवस; रोडवेज व सिटी बसों में 8 मार्च को महिलाओं को फ्री यात्रा | तमिलनाडु CM के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री:शेखावत ने कहा पॉलिटिकल माइलेज लेने के लिए कुछ लोग ऐसा करते | Rajasthan News: सहायक आचार्य साक्षात्कार के लिए 398 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित, RPSC ने जारी किया रिजल्ट | प्रधानमंत्री ने किया पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन | जोधपुर में पहली बार लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 8 मार्च को होगा आयोजन, तीन बेंच आपसी समझाइश से करवाएंगी मामलों का निस्तारण | 3 हजार वर्ग किमी में फैला जेडीए रीजन, सिर्फ 8 इंस्पेक्टर, रोज 60 शिकायतें, फिर कैसे रुके अतिक्रमण? | जयपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को महिला कर्मचारियों ने पीटा: कहा- होटल और फ्लैट पर आने के लिए कहता था, जमकर जड़े थप्पड़ | महाकुंभ वाले IITian बाबा को जयपुर पुलिस ने पकड़ा: सुसाइड की धमकी दी थी; उसके पास मिला गांजा, कुछ देर में जमानत पर छोड़ा | वेस्ट की 31 टीमों ने 131 ठिकानों पर दी दबिश: 9 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार |