Download App Now Register Now

परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर कुम्हेर क्षेत्र में तीन स्थानों पर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत 

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान  के आह्वान पर निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा गुरुवार को कुम्हेर  पहुंची। कुम्हेर क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर कुम्हेर क्षेत्र में तीन जगह परिवर्तन यात्रा का डीग कुम्हेर विधानसभा से भाजपा टिकट के उम्मीदवार ने हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित  कर परिवर्तन यात्रा में आए लोगों का स्वागत सम्मान किया। क्षेत्र से बीजेपी  परिवर्तन यात्रा का बोरई पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर शैलेश सिंह के नेतृत्व मे , कस्बे के महाराजा सूरजमल चौराहा  पर प्रताप सिंह मेहरावर के नेतृत्व में , सैत पर सुभाष सिंह उसरानी के नेतृत्व में फूल माला एवं चांदी के मुकुट बांधने के साथी ही पुष्प वर्षा कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत सम्मान किया गया। कुम्हेर क्षेत्र के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सुमेधानंद सरस्वती,सांसद राजकुमार चाहर,सांसद रंजिता कोली, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी,भाजपा जिलाध्यक्ष ॠषि बंसल का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डां शैलेष दिगम्बर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 31 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं के अत्याचार इतने बढ़ गए हैं कि आज महिला सुरक्षित नहीं है। प्रत्येक दिन महिलाओं पर अत्याचार के करीब 50 मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जाना चाहते हैं। और कांग्रेस के नेता हमारे सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहते हैं।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली दरों में रियायत के बदले फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर जनता से अवैध वसूली की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को राजस्थान से उखाड़ फेंकना है।

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि राजस्थान को वीरों की भूमि कहते हैं ।लेकिन यहां बहिन बेटियों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए ।

सचिवालयों में पैसे के बंडल मिलते हैं। कांग्रेस के विधायक व मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है।कांग्रेस का काला चिट्ठा लाल डायरी में दर्ज है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 19 परीक्षाएं अब तक रद्द हो चुकी हैं। युवाओं के साथ में धोखा किया जाता है। कांग्रेस सरकार ने किसानों से वादा किया था कि 10 दिन में आपका कर्ज माफ कर देंगे लेकिन अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया ।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डां शैलेष दिगम्बर सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। राजस्थान की जनता को कांग्रेस के कुशासन  व जंगल राज से छुटकारा दिलाए जाने के लिए यह परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।और आप संकल्प लें कि अबकी बार राजस्थान में कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा की सरकार बनानी है।

उन्होंने डीग नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। करोड़ों रुपए की लाइट लगाई जाती है। लेकिन वह अभी तक जल नहीं रही है।

इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर, सांसद रंजिता कोली,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डां. शैलेश दिगंबर सिंह ने भी आम सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर, शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, मोनू सोनी, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा सोनी, सूर्य प्रकाश, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, गुलाब वैध, भगवान सिंह कटारिया मौजूद रहे।  

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |