Download App Now Register Now

परिवर्तन संकल्प यात्रा का 770 किमी दूरी तय,भरतपुर संभाग में 19 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा -1 ने भरतपुर संभाग के छह जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों में 2 सितम्बर 2023 से 8 सितम्बर 2023 तक करीब 770 किमी की दूरी तय कर ली। इस दूरी को तय करने में यात्रा को 7 दिन लगे और यात्रा ने 19 विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 सभाएं की तथा इस दौरान 111 से अधिक कस्वा व गाँव में यात्रा का स्वागत हुआ। अब यात्रा आठवें दिन शनिवार को जयपुर संभाग में दौसा जिले के महवा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा क्रमांक-1 का 2 सितम्बर से 19 सितम्बर तक करीब 1847 किमी की दूरी तय करनी है। अभी यात्रा की 1077 किमी का शेष है। इस दूरी में जयपुर संभाग की 24 तथा टोंक जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। यात्रा संयोजक व पूर्व प्रदेष अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी एवं भोजन प्रमुख यश अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा क्रमांक-1 भरतपुर संभाग की 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर चुकी है और यात्रा आठवें दिन 9 सितम्बर को जयपुर संभाग के दौसा जिले की महवा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेष करेगी। यात्रा का भरतपुर संभाग के सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग जिले की 19 विधानसभा क्षेत्र के 111 से अधिक कस्वा व गाँव पर भाजपा कार्यकर्ता और सर्वसमाज के लोगों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान 20 से अधिक सभाएं हो गई, जिसमें सवाईमाधोपुर की सभा भी शामिल है। यात्रा के शुभारम्भ के दिन 2 सितम्बर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे, प्रदेश मन्त्री व सांसद सीपी जोशी आदि ने सभा को सम्बोधित किया। इनके अलावा अन्य सभाओं में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक आदि ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बताया 2 सितम्बर को 120 किमी दूरी में सवाईमाधोपुर, खण्डार, वामनवास व गंगापुर सिटी, 3 सितम्बर को 97 किमी दूरी में सपोटरा, टोडाभीम, हिण्डौन सिटी, 4 सितम्बर को 138 किमी दूरी में करौली, बसैडी व धौलपुर, 5 सितम्बर को 45 किमी दूरी में राजाखेडा व बाडी, 6 सितम्बर को 90 किमी दूरी में बयाना, भरतपुर, 7 सितम्बर को 140 किमी दूरी में डीग-कुम्हेर, कामां व नगर, 8 सितम्बर को 140 किमी दूरी में नदबई, वैर, बयाना विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा गुजरी। उन्होंने बताया कि 9 सितम्बर को यात्रा जयपुर संभाग में प्रवेश करेगी। इस संभाग की 24 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी और 12 सितम्बर को यात्रा टोंक जिले में 11वें दिन पहंुचेगी जो इस जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में पहंुचेगी। उन्होंनं बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा एवं यात्रा में उमड रहे जनसैलाब तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के द्वारा यात्रा का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा प्रदेश की जनता के सत्ता परिवर्तन करने का मन और प्रदेश में आगामी भाजपा की सरकार बनता देख गैर भाजपा दल चिन्तित नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया परिवर्तन संकल्प यात्रा क्रमांक-1 में यात्रा-संयोजक अरूण चतुर्वेदी, सह-संयोजक मोतीलाल मीणा, सभा प्रमुख जीतेन्द्र गोठवाल, कार्यलय एवं मॉनिटरिंग प्रमुख केदार मीणा, प्रचार-प्रसार प्रमुख सुरेश जैन व जयवीर सिंह गुर्जर, आवास प्रमुख शैलेन्द्र गुर्जर, अतिथि प्रमुख हेमेन्द्र वषिष्ठ, एडवांस टीम प्रमुख जवाहर सिंह बेढ़म व अजीत मेहता, भोजन प्रमुख यश अग्रवाल व राजाराम गुर्जर, वाहन प्रभारी हरकेश मीणा, मीडिया प्रमुख हेमराज चौधरी व प्रिंस भटनागर, सोशल मीडिया प्रमुख हर्ष शर्मा व आयुष मल्ल, आई.टी. प्रमुख मुकेश शर्मा व रोहित उपाध्याय आदि का सहयोग सराहनीय है। परिवर्तन संकल्प यात्रा में सांसद रंजीता कोली, सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया, सांसद मनोज राजौरिया, उत्तराखण्ड के संगठन मन्त्री अजय जी, भाजपा के प्रदेश महामन्त्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मन्त्री भानूप्रताप राजावत, भरतपुर संभाग के सह-प्रभारी सोमकान्त शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, केन्द्रीय मन्त्री कृष्णपाल गुर्जर सहित भरतपुर संभाग और सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली व धौलपुर जिले के जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी, समस्त ग्रामीण व शहर मण्डलों के अध्यक्ष तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ता आदि का यात्रा में विशेष सहयोग रहा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |