Download App Now Register Now

राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार-एड.विजयसिंह

भाजपा एससी मोर्चा भरतपुर के जिला महामंत्री एड. विजय सिंह ने कहा कि राजस्थान राज्य की गहलोत सरकार से प्रदेश की जनता बेहद परेशान हो चुकी है और महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी के मामले प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिनसे प्रदेश की जनता  परेशान है।वर्ष 2023 में होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी,यह तो प्रदेश की जनता तय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप , प्रशासन गांव के संग केवल दिखावा है,जो जनता को गुमराह करके सत्ता की प्राप्ति सपने देखती है। साथ ही उन्होंने कहा कि भरतपुर जिले की सात  विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा होगा और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भरतपुर संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश की 25 संसदीय क्षेत्रों पर भाजपा का कब्जा होगा। एड. विजयसिंह ने वैर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की लाभकारी योजना से आमजन को अवगत कराया और राजस्थान की कांग्रेस सरकार की असफलता व आम जन विरोधी नीतियों से भी अवगत कराया । उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से राजस्थान में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा से गैर भाजपा दल के लोग चिंतित हैं क्योंकि भाजपा की इस यात्रा में भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं और यात्रा के दौरान हो रही सभाओं में भाग ले रहे हैं जिसको देखकर लगता है कि अब राजस्थान की जनता ने प्रदेश की सरकार बदलने का निर्णय लेकर आगामी सरकार भाजपा की बनाने का मन बना चुकी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |