Download App Now Register Now

फुलवारा में यश अग्रवाल ने की रात्रि चौपाल,अपराध, मंहगाई व बेरोजगारी से आमजन परेशान

भाजपा नेता यश अग्रवाल एवं उनकी टीम ने गुरुवार की रात भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव फुलवारा में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जिसमें भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी, अपराध, बिजली, पेयजल, सड़क, सिंचाई आदि के मुद्दे छाए रहे। ग्रामीणों ने गाँव की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह किया। रात्रि चौपाल को सम्बोधित करते हुए यश अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान प्रान्त अब अपराधों का गढ़ बन चुका है। आए दिन हो रहे अपराधों से प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पडौसी राज्य उत्तर प्रदेश कभी अपराधों का गढ़ कहलाया जाता था, अब उत्तर प्रदेश अपराधों का गढ़ नहीं है, जिसका स्थान अब राजस्थान प्रान्त ने ले रखा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रान्त में अधिकारी भी वही, वर्दी भी वही उसके बाद भी अपराधी इस प्रदेश से अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। जिसका मुख्य कारण उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करने वाला मजबूत होना। उन्होंने कहा राजस्थान प्रान्त का नेतृत्व करने वाला कमजोर होना और उसका लाभ अपराधियों के द्वारा उठाया जाना। उत्तर प्रदेश में महिला, युवा, व्यापारी आदि अपने आप को अब सुरक्षित महसूस करते हैं। इस प्रदेश में कोई भी अपराध होता है और कोई भी व्यक्ति अपराध करता है, उसको मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ सबक अवश्य सिखा देते हैं। राजस्थान प्रान्त में मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत कानून व्यवस्था की रोकथाम करने में असफल साबित हो रहे हैं और अपराधियों के हौंसले भी बुलन्द नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा जिस देश व प्रदेश का नेतृत्व करने वाला मजबूत हो, ईमानदार हो, आमजन के हित में सोच रखने वाला हो, तो उस देश व प्रदेश में विकास होंगे, अपराध रुकेंगे, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और भ्रष्टाचार रुकेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की निकल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा और यात्रा में भारी संख्या में लोगों के द्वारा स्वागत कर सभाओं में शामिल होना साबित कर रहा है कि राजस्थान में साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन होना तय है और राजस्थान में आगामी सरकार भाजपा की बनेगी, यह मन प्रदेश की जनता ने बना लिया है। उन्होंने कहा कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गाँव का दौरा कर गाँव के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान भ्रष्टाचार, सड़क, पेयजल, बिजली, रोजगार, चिकित्सा, कृषि, मंहगाई, अपराध, शिक्षा आदि के मुद्दे छाये रहे। यश अग्रवाल ने बताया कि गाँव-गाँव, घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों की समस्याओं को एकत्रित किया जा रहा है और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए मुख्यमन्त्री, राज्यमन्त्री डॉ. सुभाष गर्ग, जिला कलैक्टर आदि को ग्रामीणों के समक्ष ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर गौरव बंसल छोटू, राजू पण्डित, केशवदेव, सिद्धार्थ सरपंच, रजत शर्मा, एम.एस.जे. कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पवन चिकसाना आदि मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |