Download App Now Register Now

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अलवर में किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शुक्रवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र कैरवावाल, जाटोली एवं कल्याणपुरा में  करोडों रूपये की लागत राशि के सडक के निर्माण के कार्य सहित अन्य विकास के कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। 
मंत्री जूली ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गुड गर्वेनेंस को प्राथमिकता में रखते हुए विकास के पहिए को गति प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश सहित अलवर ग्रामीण क्षेत्र में बडी संख्या में सडक निर्माण के कार्य किए जा रहे है। इन सडकों के निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन के साथ-साथ विकास को बढावा मिलेगा। बडी संख्या स्कूलों को क्रमोन्नत करने एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं जिनमें जरूरतमंद बच्चें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।                    
      
मंत्री जूली ने गांव केरवावाल के राजकीय विद्यालय में परीक्षा बोर्ड केंद्र खुलवाने तथा 2 लाख रूपये के विकास कार्यों, जाटोली के राजकीय विद्यालय में लाइब्रेरी  तथा कल्याणपुर की मस्जिद में बोरिंग करवाने की घोषणा के साथ ही कल्याणपुर में मस्जिद से स्कूल तक सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों को आश्वासत किया।

मंत्री जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हल्दीना में आयोजित 67वीं जिला  स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने उपस्थित खिलाडियों को संबोधित करते हुए खेलों की उपयोगिता हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। 
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन हिम्मत सिंह चौधरी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |