Download App Now Register Now

परिवर्तन यात्रा को लेकर शहर भाजपा की हुई बैठक

भाजपा शहर दौसा अध्यक्ष राजेश शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई । जिसमें परिवर्तन यात्रा को लेकर और जिम्मेदारियां देकर यात्रा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।  इस दौरान शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का दौसा शहर में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा गिरिर्राजधरण मंदिर से दौसा शहर में प्रवेश होगा। उसके बाद में सोमनाथ तिराहा  से होते हुए गांधी तिराहा ,नेहरू गार्डन, लालसोट रोड से परिवर्तन यात्रा गुप्तेश्वर रोड पर सतनारायण मैरिज गार्डन पहुंचेगी। शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी शहर पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है की यात्रा की भव्य स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर, पोस्टर, झंडिया लगाकर दौसा शहर को सजाया जाएगा। घोड़ी बाजे, चौपहिया एवम दोपहिया वाहनों के साथ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा मंगल कलश के साथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। गांधी तिराहे पर भाजपा शहर मंडल व महिला मोर्चा द्वारा परिवर्तन यात्रा का बहुत बड़ा स्वागत होगा। राजेश शर्मा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए सैकड़ो की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर दौसा आएंगे। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियां, भ्रष्टाचार, नकरापन से आम जनता त्रस्त एवं दुखी है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से लोगों की आवाज उठाई जा रही है। भारी संख्या में लोग परिवर्तन यात्रा में शामिल हो रहे हैं, इससे यह साफ है कि जनता इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के मूड में है। जिला यात्रा संयोजक अभय शंकर शर्मा, एडवोकेट, अश्वनी जोशी महामंत्री शहर, नरेंद्र होती, जितेंद्र तिवारी पार्षद, विनोद सांवरिया पूर्व पार्षद, जसवंत बेनीवाल पूर्व पार्षद, अशोक शर्मा पूर्व पार्षद, हनुमान गुप्ता पूर्व पार्षद, अनिल ओसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की राय थी कि परिवर्तन यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। शहर भाजपा अध्यक्ष राजेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि गुप्तेश्वर रोड सत्यनारायण मैरिज लॉन में विशाल जनसभा का आयोजन होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |