Download App Now Register Now

वरिष्ठ नेताओं के सेवाभाव के अनुभवों से मिली सीख उन्हीं से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की: मुख्यमंत्री - स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के समाज कल्याणकारी अनुभवों से मिली सीख से ही जनसेवा के कार्य किए हैं। इनमें शेरगढ़ के पूर्व प्रधान स्व. कल्याण सिंह राठौड़ से भी सीखने को मिला है। अब ग्राम चौरड़िया में उनकी प्रतिमा भी नई पीढ़ियों को सेवा भाव, संस्कार, संस्कृति और परम्पराओं के लिए प्रेरित करती रहेगी। 

गहलोत शनिवार को नवसृजित फलौदी जिले के चौरड़िया गांव में स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. राठौड़ 37 साल तक शेरगढ़ के प्रधान और 15 साल तक उपजिला प्रमुख रहे। उन्होंने जीवनभर क्षेत्र विकास, शिक्षा को बढ़ावा देने और सर्वसमाज को जोड़ने के कार्य किए। उन्होंने हमेशा जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाई। अब उनका परिवार भी जनसेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज में महिलाओं को दिए आरक्षण से उनकी स्थिति मजबूत हुई है। इसी का प्रभाव है कि विधायक श्रीमती मीना कंवर सहित अन्य महिला विधायक जनसेवा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी है। अब वे घूंघट हटाकर पुरूषों के बराबर अपने विचारों को रख रही है। 

गहलोत ने कहा कि फलौदी जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से प्रशासन और आमजन के बीच दूरियां कम हुई है। अब क्षेत्र के विकास को अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता के ट्रस्टी के रूप में कुशल वित्तीय प्रबंधन से जोधपुर सहित प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। अन्तिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार (आरटीएच), मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए तक उपचार सुविधा, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 500 रुपए में सिलेंडर, राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी सहित अन्य योजनाओं में राजस्थान देश का मॉडल स्टेट बन गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट और कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली से महंगाई से राहत मिल रही है। राज्य सरकार के क्रांतिकारी फैसलों से लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है। अन्य राज्यों में हमारी योजनाओं का अध्ययन और अनुसरण किया जा रहा है। 

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भीलवाड़ा से 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना की शुरूआत की गई, जिसमें 2 दूधारू पशुओं का बीमा (40-40 हजार) किया गया है। इनमें प्रीमियम भी राज्य सरकार भरेगी। लम्पी रोग में गौवंश की अकाल मृत्यु पर पशुपालकों को प्रति गाय 40 हजार रुपए की सहायता दी गई। किसानों के हितों में अलग से कृषि बजट पेश करने वाला भी राजस्थान एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है। किसानों की भूमि को कुर्की से रोकने के लिए कानून पास किया गया है। पशुपालकों को 5 रुपए प्रति लीटर दुग्ध पर अनुदान दिया जा रहा है।  

1. चौरड़िया उप स्वास्थ्य केंद्र अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत होगा। इसका नाम स्व. कल्याण सिंह के नाम पर होगा। 
2. सेखांला कन्या महाविद्यालय अब राव गोगा जी के नाम पर होगा।
3. सेतरावा में राव देवराज जी का पैनोरमा बनाया जाएगा। 
4. शेरगढ़ की 74 पानी टंकियां कीे पाइपलाइन के नवीनीकरण के लिए परीक्षण कराएंगे। 

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जसोल, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक किशनाराम विश्नोई, रूपाराम, हीरालाल मेघवाल, महेन्द्र विश्नोई, श्रीमती मनीषा पंवार, श्रीमती मीना कंवर, जोधपुर उत्तर महापौर श्रीमती कुन्ती देवड़ा, स्व. राठौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |