Download App Now Register Now

राहुल गाँधी कभी जनेऊधारी पहनते है कभी मंदिर में घंटी बजाते हैं कभी मानसरोवर जाते हैं, उनके धर्म का कोई पता नहीं- केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह

केंद्रीय सड़क परिवहन और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह आज दौसा में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान दौसा के सिविल लाइन में दा राम लीजेंड होटल में प्रेस वार्ता की इस दौरान मंत्री जनरल सिंह ने कहा कांग्रेस के नेता मणिपुर के एक वाकये पर हल्ला मचाने लगते हैं, जबकि राजस्थान में महिला अत्याचार के न जाने ऐसे कितने वाकये हुए होंगे। प्रियंका गांधी द्वारा जी-20 के बारे में महफिल सजाने के बयान पर कहाकि यह बचकाना स्टेटमेंट है। प्रियंका में संजीदगी कम है। देश के प्रति अच्छा भाव नहीं रखने पर ऐसे लोगों के प्रति जनता भी अच्छा भाव नहीं रखेगी। इतने भव्य आयोजन पर गर्व महसूस नहीं कर सके उनके बारे में बोलना ठीक नहीं है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में शांति थी, लेकिन अब महिला उत्पीड़न के मामले में राजस्थान देश में एक नंबर पर आ गया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत में टीशर्ट पैंट पहनते हैं, जबकि बाहर जाकर कुर्ता पायजामा पहनते हैं। वह कभी जनेऊधारी बनते हैं, कभी मंदिर में घंटी बजाते हैं कभी मानसरोवर जाते हैं, उनके धर्म का कोई पता नहीं है, उनके बारे में मैं कुछ भी नहीं बोलना चाहता। पीओके के लोगों की भारत में शामिल होने की मांग पर जनरल वी के सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र अपने आप भारत में आ जाएगा। जी-20 में साझा बयान कूटनीति के स्तर पर भारत की बहुत बड़ी जीत है। भारत ने यूक्रेन पर बंटी दुनिया को एक कर दिया है। यूरोप व अमरीका तक कॉरिडोर से चीन का दबदबा कम होगा। उन्होंने कहा कि बायो फ्यूल का एलायंस बनने से इस पहल पर हम बहुत आगे निकल गए हैं। यूक्रेन युद्ध के कारण पेट्रोल डीजल के दाम 10 गुना बढ़ गए। यूरोप में पेट्रोल डीजल मिल नहीं रहा, लेकिन हमारे यहां दाम बढे हैं फिर भी लोगों को यह आसानी से उपलब्ध हो रहा है। सरकार दाम कम करने पर भी विचार कर रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे पर बोले कि बीजेपी ने फेस पहले भी नहीं बताया, हां 2014 में प्रधानमंत्री का फेस बताया था। अच्छे लोगों पर जनता का विश्वास है, उन्हें आगे लाएंगे। विपक्षी दलों के गठबंधन के बारे में कहा कि एलायंस के हर अक्षर के आगे डॉट लगा है, ऐसे में उसे इंडिया बोलना विकृत मानसिकता का परिचायक है। देश के नाम पर पार्टी बनाना महज बेवकूफी है। राजस्थान में बिजली की दरें बहुत अधिक बढ़ गई है।इसकी भी दरें बहुत अधिक की गई है। पिछले 5 साल से राजस्थान में कांग्रेस सरकार के चलते हुई अव्यवस्थाओं के कारण वादे पूरे नहीं हुए। अब परिवर्तन का समय आ गया है। लोग इसकी जरूरत महसूस कर रहे हैं। इसकी पुष्टि परिवर्तन यात्रा में हो गई है। इस दौरान परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी, सह संयोजक जितेंद्र गोठवाल, सांसद जसकौर मीणा, पूर्व राज्य सांसद रामकुवार वर्मा ,जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, मिडिया प्रभारी दीपक जोशी मौजूद रहे। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |