Download App Now Register Now

विश्व हिंदू परिषद बजरंग बजरंग दल की बैठक बालाजी मंदिर प्रांगण में हुई आयोजित

हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक दबलाना बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। भंवर लाल जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व भर के हिंदुओं की सुख समृद्धि सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए विश्व हिंदू परिषद का गठन किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देशभर में बजरंग दल शौर्य  जागरण यात्रा  निकाल रहा है। जिसके तहत दबलाना नगर में 16 सितंबर को शोर्य जागरण यात्रा का प्रवेश होगा। लकी चोपड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने विचार प्रकट किये। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय नागर शोर्य यात्रा को भव्य  बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड संयोजक शिव मेहरा ने किया। प्रखंड मंत्री हीरालाल सेन, सहमंत्री युवराज प्रजापत, प्रखंड उपाध्यक्ष लेखराज सिंह हाडा, प्रखंड सहसंयोजक जगदीश लोधा, अजय सिंह सोलंकी, सुरक्षा प्रमुख कन्हैयालाल गुर्जर, दबलाना खंड सहसंयोजक मुरली लोधा, दबलाना नगर संयोजक प्रदीप नागर, चेतन पंकज, सहसंयोजक कुलदीप सिंह सोलंकी, खटावदा ग्राम संयोजक गौरी शंकर सहित सभी बजरंग दल कार्यकर्ता  उपस्थित रहे|

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |