Download App Now Register Now

गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे ग्रामीण -भाजपा युवा नेता ओम धगाल

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य की गहलोत सरकार की विफलताओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदेश भर में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा 15 सितंबर शुक्रवार को हिंडोली पहुंचेगी। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर भाजपा ने क्षेत्र के नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं विधानसभा संयोजक ओम धगाल 15 सितंबर शुक्रवार दोपहर को हिंडोली पहुंच रही परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं। हिंडोली विधानसभा के प्रभारी हिमाचल प्रदेश के विधायक विनोद चौहान ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने बीते 5 सालों में जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया है। बल्कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की खुली लूट मची हुई है। 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी सरकार में आने के 5 साल बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई वहीं युवाओं को लाखों नौकरियां देने की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने लगातार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करवा कर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है जिसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। ओम धगाल ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करना तो दूर की बात किसानों को सिंचाई के लिए समय पर बिजली तक नहीं मिल पा रही और बिजली मांगने पर किसानों को सरकार द्वारा लाठियां मारा कर दौड़ाया जा रहा है जिसे क्षेत्र का किसान भूला नहीं है। ओम धगाल ने कहा कि हिंडोली नैनवां विधानसभा क्षेत्र का युवा, किसान एवं आमजन इस भ्रष्टाचारी, निकम्मी एवं झूठी कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ बढ़ चढ़कर परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। ओम धगाल ने हिंडोली नैनवां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से परिवर्तन संकल्प यात्रा के सफल आयोजन की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के आमजन से अधिकाधिक संख्या में परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होकर इस भ्रष्टाचारी तथा दलित एवं महिला विरोधी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है। जनसंपर्क के दौरान ज़िलाध्यक्ष छितरा जी राणा,विस्तारक प्रतीक नंदवाना,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा,मण्डल अध्यक्ष,रामेश्वर सैनी,मण्डल अध्यक्ष,बाबू लाल मीणा,सरपंच संघ अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा,सम्पंत जैन,सुरेंद्र गोयल, अखिलेश जैन,किसान मोर्चा अध्यक्ष पोखरलाल नागर,सीताराम सेनी,महावीर योगी,भवर गुर्जर,नोराज सेन,शिवप्रकाश शर्मा,भगवती सिंह.विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |