Download App Now Register Now

विश्व के पहले हेरिटेज रिवरफ्रंट उद्घाटन समारोह में इंद्रदेव भी हुए मेहरबान— 10 हजार नागरिक भी बने उदघाटन समारोह के गवाह

कोटा जिले में विश्व के पहले रिवरफ्रंट के लोकार्पण समारोह में मंगलवार को सांध्यकाल के समय अतिथियों द्वारा पचिमी घाट पर बने 12 घाटों का निरीक्षण कर चम्बल नदी में बोटिंग की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने जैसे ही विश्व की सबसे बड़ी चम्बल माता की प्रतिमा पर बटन दबाकर घट से जलप्रवाह शुरू किया बरसात की झडी लग गई, मानों इन्द्रदेव ने प्रसन्न होकर खुशियां की बौछार की हो।

अतिथियों द्वारा रिवरफ्रंट पर बने शौर्य घाट से रिवरफ्रंट पर प्रवेश किया तथा एक-एक घाट की विशेषताओं को नजदीकी से देखा। जहां लोक कलाकारों द्वारा अपनी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तृति के साथ अतिथियों को परम्परागत रूप से स्वागत किया। लोकार्पण समारोह के गवाह शहर के 10 हजार से अधिक नागरिक बनें जिन्हें विशेष आमंत्रण के साथ आमंत्रित किया गया था। बरसात की फुहारों के बीच पंडितों ने विधि विधान से चंबल माता की आरती की तथा अतिथियों ने देश प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की गई। इस अवसर पर राजस्थान क्रिकेट एशोसियेशन के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत, श्री अमित धारीवाल, विभिन्न बोर्ड निगमों के अध्यक्ष एवं विधायकगण, शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

-जवाहर घाटः- इस घाट पर पं. जवाहर लाल नेहरू जी का गन मेटल से बना फेस मास्क लगाया गया है, जो कि 32 फीट ऊंचा एवं 25 टन वजनी है। पर्यटक मूर्ति की आंख के तल पर चढकर नेत्रो से पूर्वी तट के घाटो एवं चम्बल माता की मूर्ति को निहार सकते है।

-गीता घाटः-गीता घाट में वियतनाम मार्बल के पट्टिका में गीता के सम्पूर्ण 18 अध्याय के समस्त 700 श्लोको को उकेरा किया गया है।

-शान्ति घाटः- इस घाट पर योग मुद्रा में इन्विजिबल स्कलप्चर लगाया गया है, जिसमें मानव शरीर के सातो चक्रो को दर्शाया गया है।

-नन्दी घाटः- इस घाट पर नन्दी की 25 फीट लम्बी 15 फीट चौड़ी एवं 20 फीट ऊंची (अधिकतम ऊंचाई) की प्रतिमा लगाई गई है।

-वेदिक घाटः- इस घाट पर पंच तत्वो को दर्शाते हुए, बाडोली शैली में 5 मंदिरों का निर्माण किया गया है।

-रोशन घाटः- इस घाट में इस्लामिक फेज की वास्तुकला को दर्शाया गया है। इसके बीच में जन्नती दरवाजे का निर्माण किया गया है।

-घंटी घाटः- इसमें विश्व का सबसे बड़ा धातु का घंटा लगाया गया है।

-तिरंगा घाटः- इस घाट पर भारत का विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है।

 -शौर्य घाट:- यह पश्चिमी छोर का प्रवेश द्वार है। इस चौक में विशाल पार्किग, पर्यटको के लिए इन्फोरमेशन सेंटर, रेस्टोरेंट आदि की व्यवस्था की गई है।

-राजपूताना घाटः- इस घाट में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रो जैसे- मेवाड़, मारवाड़, ढूंढाड़, बांगड़, हाडौती क्षेत्र की विभिन्न इमारतों की प्रतिकृतिया बनाई गई हैं जैसे-पौद्दार हवेली, जगमंदिर, जगनिवास, गणगौरी घाट, हवामहल, गणेशपोल, सरगासुली, विजय स्तम्भ, ब्रहमा मंदिर, रणकपुर, पटवा हवेली आदि का निर्माण किया गया है।  

-जुगनु घाटः- इस घाट में एल.ई.डी. के फ्लोरा एण्ड फोना निर्माण किया जायेगा। इसमें एक ओपन थियेटर का भी निर्माण किया गया है।

-हाथी घाटः- इसमें प्राकृतिक चटटानो पर सफेद मार्बल के हाथी लगाये गये है।

-बालाजी घाट:- इस घाट पर बटक बालाजी का मंदिर का निर्माण किया गया है एवं पूर्व में निर्मित एतिहासिक मंदिरो की धरोहर को भी संरक्षित किया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |