Download App Now Register Now

देवरिया एवं भीलों की मराडी के ग्रामीणों की राह नहीं रोक पाएगा बरसाती पानी

जिले की तालेडा पंचायत समिति अंतर्गत लक्ष्मीपुरा पंचायत के ग्राम देवरिया से भीलो की मराडी के बीच पडने वाले खाल पर शुक्रवार को पुलिया निर्माण कार्य शुरू हो गया। भाजपा नेता देवलाल फागणा ने विधिवत भूमि पूजन कर पुलिया निर्माण शुरू करवाया। पुलिया निर्माण शुरू होने पर देवरिया एवं भीलो की मराडी के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर प्रसन्नता व्यक्त की। पुलिया निर्माण की शुरुआत पर स्थानीय ग्रामीणों ने किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवलाल फागणा का माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधायक अशोक डोगरा एवं तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता देवलाल फागणा ने बताया कि देवरिया से भीलों की मराडी के बीच पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। बारिश के दिनों में यहां ग्रामीणों को आवागमन में खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई बार तो आवागमन बंद भी हो जाता था। खाल में पानी की आवक के चलते गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे। वहीं मेडिकल इमरजेंसी के समय भी ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती थी। देवलाल फागणा ने बताया कि ग्रामीणों के समक्ष पुलिया के अभाव में आ रही परेशानियों से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बूंदी विधायक अशोक डोगरा व तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया को अवगत करवाते हुए यहां पुलिया निर्माण के लिए स्वीकृति जारी करवाने की मांग की थी। जिस पर स्पीकर बिरला, विधायक डोगरा एवं प्रधान रायपुरिया के प्रयासों से ग्रामीणों को पुलिया की सौगात मिली है। देवलाल फागणा ने बताया कि यहां 60 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण होने के पश्चात ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी वहीं बरसात का पानी भी अब ग्रामीणों की राह नहीं रोक पाएगा। इस दौरान गोपाल भाट, दुर्गा लाल सैनी, प्रहलाद बोकन, नानूराम भील, रतन भील, भैरू लाल भील, सेवा गवारिया, रामसिंह गवारिया, मनोज डॉक्टर, सीताराम भील, हरिमोहन मेघवाल, गणेश मेघवाल, दयाराम गुर्जर, मुकेश लावड़ा, नंदा सैनी, बरधी लाल भील, चम्मू गवारिया, भोजराज भील, देवा लाल भील सहित देवरिया एवं भीलो की मराडी के कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |