भारतीय जनता पार्टी दौसा शहर द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत संभाग प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर ओर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा के नेतृत्व में गाँधी तिराहे पर हुई। सदस्यता अभियान में आम नागरिक से 8140200200 पर मिस कॉल कर भाजपा की सदस्य्ता दिलवाई गई। भाजपा के इस कैंप में जनता का जोश ओर समर्थन बहुत ज्यादा मिला। दौसा शहर अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया की यह अभियान की लांन्चिंग पुरे राजस्थान कल हुई। दौसा शहर मे इसकी शरुआत हुई जिसमे संकड़ो नागरिक ओर कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण करी. भाजपा का यह अभियान को सभी शक्ति केंद्रों पर किया जावेगा। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रतन तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल, विधानसभा संयोजक महेंद्र तिवारी,पूर्व चेयरमैन सुरेश घोषी, पुष्पा घोषी, पूर्व एस सी मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर बंशिवाल,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उर्मिला जोशी, शहर महामंत्री अश्विनी जोशी, मनीष वैध, शहर उपाध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, शहर मंत्री अजय मीणा, अम्बिका प्रसाद पाठक ,सत्यनारायण धोकारिया, सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.