Download App Now Register Now

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ली बैठक

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर नीरज शर्मा का आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र का दौरा रहा वंही गुलाबपुरा स्थित मोदी पैलेस में आए हुए पदाधिकारीयों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसमें बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एक जाजम पर बैठकर संगठन को मजबूत करना होगा तथा आलाकमान के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जो भी प्रत्याशी बनाया जाएगा केवल चुनाव चिन्ह हाथ को प्रत्याशी मानते हुए आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए प्रयास जारी रहेगा 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभूलाल गुर्जर ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में मंच के माध्यम से संबोधित किया तथा बताया कि इस बार आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित विधायक प्रत्याशी को भारी मतों से विजय प्रदान करवाने का पुरजोर प्रयास रहेगा

पीसीसी प्रदेश सचिव गोवर्धन लाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दम कम दिखाना होगा तथा जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है तथा सभी को अवसर प्रदान करने चाहिए हुरडा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ ने मंच के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की आवश्यकता है पार्टी के कार्यकर्ताओं को मनमुटाव नहीं रखकर आपस में मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी को विजय बनाना है वंही आसींद हुरडा विधानसभा प्रभारी रंजना शर्मा ने मंच के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार के द्वारा लोगों को राहत प्रदान करने के लिए महंगाई राहत शिविर के माध्यम से 10 प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न अवसर प्रदान किए हैं| विधायक प्रत्याशी मनीष मेवाड़ा ने बताया कि जो फील्ड में रहकर जनहित के कार्यों को करने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं ऐसे उम्मीदवारों को प्रदेश आलाकमान के द्वारा अवसर प्रदान किए जाने चाहिए 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं बांसवाड़ा संभाग प्रभारी पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आलाकमान के आदेशों की पालना की जाएगी| कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने मंच के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा लोगों को राहत प्रदान करने के लिए महंगाई राहत शिविर लगाए गए |राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा गरीबों तक के लोगों तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया है|वंही बताया कि राहुल गांधी के द्वारा की जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने के लिए सराहनीय रही बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में राजस्व मंत्री रामलाल जाट के द्वारा राजस्थान में यात्रा को सफल बनाने का पुरजोर प्रयास किया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भीलवाड़ा जिले से कई पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर जिम्मेदारियां सौंपी है |तथा हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता को फिर से बहाल करने को न्याय संगत एवं सत्य की जीत बताया|प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को मंच के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा की सरकार के कार्यकाल में केवल जनता का अहित ही हुआ है|कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर तक हमेशा जनहित के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है|वही बताया कि शांति एवं अहिंसा के माध्यम से प्रदेश में खुशहाली आ सकती है | कांग्रेस पार्टी ही लोकतंत्र को जीवित रखने का सहारा है|मंच के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश आलाकमान का जो दिशा निर्देश होगा उसका कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्देशों की पालना की जाएगी|

हर क्षेत्र में महिलाओं एवं पुरुष को समान अधिकार प्राप्त है वही बताया कि प्रदेश आलाकमान के द्वारा तय किए गए कांग्रेस के प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतदान करके विजय बनाना है रंजना शर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अपील करते हुए बताया कि मनमुटाव को दूर करके कांग्रेस पार्टी के संगठन स्तर पर मजबूत करने की बात कही मांडल विधानसभा, एवं आसींद विधानसभा प्रभारी रंजना शर्मा, नीरज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, विधायक प्रत्याशी मनीष मेवाड़ा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव गोवर्धन लाल गुर्जर, नगर पालिका गुलाबपुरा चेयरमैन सुमित कालिया, हुरडा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हस्तीमल चौधरी, आसींद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर, मधुसूदन पारीक नगर अध्यक्ष गुलाबपुरा, महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विष्णु पारीक, निंबाराम गुर्जर, अशोक साहू, ताराचंद मेवाड़ा, रणजीत राणा, प्रदीप व्यास, चेतन पेसवानी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे|

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |