आसींद क्षेत्र के बराना निवासी विष्णु पारीक को राज्य सरकार ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य नियुक्त किया है |विष्णु पारीक 20 वर्षों से सक्रिय राजनीति में है वही संगीता पारीक बराणा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच रह चुकी है संगीता पारीक के कार्यकाल में ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत का गौरव प्राप्त हुआ था| वहीं वर्तमान में पत्नी संगीता पारीक उपसरपंच है विष्णु पारीक सक्रिय राजनीति के साथ-साथ कांग्रेस संगठन में उच्च पदों पर पदाधिकारी रहे | वही सदस्य को नियुक्ति मिलते ही बराणा गांव में समर्थकों ने खुशी प्रकट करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की | वही विष्णु पारीक ने बताया कि किसानों को कृषि के क्षेत्र में नए नवाचार करवाए जाएंगे एवं खेती में आधुनिक पद्धति द्वारा कम जमीन में अधिक पैदावार कैसे हो इस प्रकार के खेतों में नई तकनीकी विकसित कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है एवं जैविक खेती को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाएगा|
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.