Download App Now Register Now

गहलोत का फ्रेक्चर ठीक, अपने पैरों पर चलकर पहुंचे उदयपुर, आज से नौवां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन

उदयपुर में सोमवार से दो दिवसीय नौवां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार रात उदयपुर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दी और व्यवस्थाओं को देखा।

उदयपुर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत का एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। सीएम गहलोत के पैर का फैक्चर ठीक हो गया है। उन्होंने व्हीलचेयर छोड़ दी है। अपने पैरों पर चलकर ही मुख्यमंत्री ने दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से रूबरू होकर कहा राजस्थान में यह कॉन्फ्रेंस होना बहुत बड़ी बात है। उदयपुर को लोग लाइक भी करते हैं। देशभर से इसमें नेता आए हैं। बाहर से भी लोग आएंगे। इस आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी और उनकी टीम को बधाई है। मुझे खुशी है कि इस मौके पर मैं भी यहां हाजिर हुआ हूं। केवल स्मार्टफोन मोबाइल ही नहीं, हमारी सब योजना पॉपुलर हो रही हैं।  

सम्मलेन को लेकर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी भी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन की मेजबानी राजस्थान को पहली बार मिली है। दो दिवसीय नौवां सीपीए यानी कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन भारत क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन शानदार होगा। होटल ताज अरावली में रविवार शाम सीपी जोशी ने कहा- राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की ओर से विश्वभर में कार्य कराए जा रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में ही ये कार्य हो रहे हैं।  राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना साल 1911 में हुई और साल 1948 में इसका मौजूदा स्वरूप अस्तित्व में आया था। वर्तमान में 180 से अधिक विधान मण्डल इसके सदस्य हैं और भौगोलिक दृष्टि से यह 9 अलग-अलग क्षेत्रों में बंटा हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी राजस्थान से हैं और उनका भी इस सम्मेलन में होना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

नौवां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन 21 और 22 अगस्त को होगा। इसमें दो सत्र होंगे। पहले सत्र में डिजिटल सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस की दिशा में जनप्रतिनिधियों का कौशल और उसे ज़्यादा बेहतर बनाने में और वर्तमान युग की चुनौतियों में जनप्रतिनिधित्व जैसे विषयों पर चर्चा होगी। दूसरे सत्र में लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से देश को मजबूत करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर पहुंच चुके हैं। स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र, राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश भी उदयपुर आ रहे हैं। इस सम्मेलन में 17 विधानसभा अध्यक्ष, 13 विधानसभा उपाध्यक्ष, 3 विधानपरिषद सभापति और 5 विधानपरिषद उपसभापति आ चुके हैं। कुल डेलीगेट्स 46 हैं। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के मुख्यालय लंदन से अध्यक्ष और सचिव भी उदयपुर पहुंच चुके हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |