Download App Now Register Now

राजकोट पश्चिमी विधायक डॉ दर्शिता शाह ने आसीन्द भाजपा पदाधिकारियों की ली बैठक

राजस्थान प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न बैठकों का आयोजन शुरू कर दिया है इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी समर्थित गुजरात प्रदेश की राजकोट पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक दर्शिता शाह को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की वादा खिलाफियों को लेकर आसींद विधानसभा के दौर पर रहेगीं।

इसी दौरान आसींद कस्बे की नरसिंह द्वारा मंदिर परिसर में आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रभारी डॉ दर्शिता शाह ने भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए रायशुमारी की वही डॉक्टर दर्शित शाह के द्वारा आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल में बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां प्रदान की जाएगी।

आसीन्द विधानसभा सदस्यता अभियान के संयोजक अनिल सिंह तंवर ने कहा कि प्रत्येक बुथ से अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान के तहत जोड़ा जाएगा। जिसमें विशेष रूप से युवा वर्ग नवीन मतदाता मातृशक्ति को जोड़ा जायेगा । बैठक के दौरान राजकोट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ दर्शिता शाह ने संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर मजबूत एवं सुदृढ़ किया जाएगा

तथा सदस्यता अभियान के तहत आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र से 51000 भाजपा परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है वही डॉक्टर दर्शिता शाह ने आसींद क्षेत्र के सवाई भोज मंदिर एवं मालासेरी मंदिर पहुंचकर देव दर्शन किए महंत सुरेश दास महाराज से लिया आशीर्वाद

विधानसभा संयोजक फतेह सिंह चारण पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनफूल सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, पार्षद अनिल सिंह तंवर, बदनौर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, शिवनारायण व्यास, बदनोर प्रधान ऐश्वर्या रावत, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चुंडावत, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह कालियास, पूर्व चेयरमैन भंवरलाल चोरड़िया, नगर महामंत्री सम्पत साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष सावर नाथ योगी, जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत, जिला मंत्री गोपाल सिंह चुंडावत, किरण सिंह चुंडावत, महिला मोर्चा रेखा अजमेरा, कैलाश देवी खटीक, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान संयोजक हरजीराम गुर्जर, ईश्वर लाल साहू, ब्राह्मणों की सरेरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमराज गुर्जर, पूर्व महामंत्री पवन कुमार मुंगड आदि उपस्थित थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |