Download App Now Register Now

चाँद पर पंहुचा हिन्दुस्तान

मन में ठान लिया इसरो ने,

 तिरंगा तू है बड़ा महान।

 फहराना है चाँद पै तुझको,

 चाँद पर पहुँचा हिंदुस्तान।।

 

 चंद्रयान थ्री ने कर दिया,

 भारत देश का ऊँचा नाम।

 चंद्र सतह पर उतर जाएगा,

 करेगा बड़े-बड़े ही काम।।

 

 आज विश्व में ऊँची हो गई,

 अपने भारत देश की शान।

 फहराना  है  आज  तिरंगा,

 चाँद पर पहुँचा हिंदुस्तान।।1।।

 

है उल्लास सकल भारत में,

मंगल वेला अब आई है।

फतह किया है मिशन सुनहरा,

 गूँजी सुख की शहनाई है।

 

धूम मची जग में भारत की,

सबने ही दमख़म माना है।

भारत की मेधा का रुतबा ,

सबने ही तो पहचाना  है।।

 

चन्द्र-सतह के विविध रहस्यों,

से न रहेगा जग अनजान।

फहराना है आज तिरंगा,

 चाँद पर पहुँचा हिन्दुस्तान।।2।।

 

यान हमारा अंतरिक्ष में,

जाकर नूतन खोज करेगा।

बच्चा बच्चा खुश भारत का,

सबके मन में जोश भरेगा।

 

बड़ी सफलता यह भारत की,

जो जग को उपकृत कर देगी।

भारत की मेहनत के फल से,

दुनिया निज झोली भर लेगी।।

 

देख रहे सारी दुनिया का,

यान हमारे पर है ध्यान।

फहराना है आज तिरंगा

चाँद पर पहुँचा हिन्दुस्तान।।3।।

 

वह समक्ष अब आ जायेगा,

जो अब तक अनजाना था।

भारत की ताक़त के दम को ,

इस जग को दिखलाना था।।

 

धन्य हमारे वैज्ञानिक हैं,

धन्य हमारी यह धरती है।

विश्व गुरू है भारत अपना,

मान सकल दुनिया करती है।।

 

ईश कृपा से हिन्द देश को,

मिले विपुल उत्तम वरदान।

चंदा पर परचम फहरेगा,

चाँद पर पहुँचा हिन्दुस्तान।।4।।

 

वरिष्ठ पत्रकार पीडी शर्मा ब्यूरो चीफ राजस्थान की राजनीति भरतपुर

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |