भारत के द्वारा चंद्रयान 3 अपने निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कर आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष यात्रा की अब तक की सबसे बड़ी एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है। पूरा विश्व भारत की सफलता की टकटकी लगाए देख रहा है और अचंभित भी है। विश्व में भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है। इसी को लेकर पूरा देश आज खुशी मना रहा है. इस ऐतिहासिक सफलता को हर कोई आदमी शरीक होना चाहता है उसी को लेकर दोसा जिला मुख्यालय के गांधीतिराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई वितरण कर ख़ुशी का इजहार किया। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से भारत लगातार तरक्की करता जा रहा है उस देश का गौरव बड़ा है उसी को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है लोग हर अपने-अपने तरीके से ख़ुशी का इजहार कर रहे हैं। तो सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। दोसा के गांधी तिराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया है इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक जोशी,नगर महामंत्री अस्वनी जोशी , रोहित अवस्थी, अमित डौई, विक्रम डोई, वीरेंद्र धड़कस जतिन गुर्जर, भवानी तिवारी सोनू वशिष्ठ, सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।