श्री तिरुपति बालाजी सेवा समिति के सानिध्य में तिरुपति विहार कॉलोनी स्थित वेंकटेश भगवान के मंदिर में चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के लिए महादेव जी के परिवार का अभिषेक किया और अग्नि देव को आहुतियां दी गई। समिति के अध्यक्ष नीरव व्यास ने बताया कि अग्नि देव की आहुतियां में चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए आहुतियां दि गई। हनुमान चालीसा के पाठ की समाप्ति पर चंद्रयान- 3 चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग कर गया। समिति के सदस्यों के द्वारा मंदिर परिसर में खुशियां मनाई गई और आतिशबाजी की गई। इस मौके पर समिति के सत्य प्रकाश शर्मा,, पुरुषोत्तम मोदी,, पुरुषोत्तम माहेश्वरी कालू लाल जांगिड़,, राम अवतार शर्मा ,,दिलीप टेलर,, भुवनेश शर्मा,, दुर्गा शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.