Download App Now Register Now

अमृता देवी राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, राजस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं लघु पुस्तिका का विमोचन

अमृता देवी राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, राजस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण शुक्रवार को अमृता देवी राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के.सी.बिश्नोई द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर के.सी. बिश्नोई ने कहा कि हम सभी जीव जंतुओं के कल्याण व क्रूरता निवारण के लिए संवेदनशील व कृत संकल्पित हैं। किसानों की जीविका का मूल आधार पशु ही है, अतः उनके प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से जियो और जीने दो के सिद्धांत का पालन करने तथा प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड के भवन के निर्माण से जीव जंतु कल्याण गतिविधियों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सकेगा। सेमिनार हॉल के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जा सकेंगे एवं बैठकें आयोजित की जा सकेंगी ताकि जिलों के पर्यवेक्षण कार्य में आसानी हो सके। 

बोर्ड द्वारा इस अवसर पर पशु क्रूरता निवारण से संबंधित अधिनियमों व नियमों से संबंधित लघु पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। 

पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीताराम भाले ने कहा कि पशुओं का राज्य की अर्थव्यवस्था और आमजन की आजीविका सृजन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। पशुओं के अधिकारों के प्रति आम जनता को जागरूक करना नितांत आवश्यक है। ऐसे में बोर्ड द्वारा प्रकाशित यह पुस्तिका बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष, अमृता देवी राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गुप्ता ने बोर्ड में संचालित योजनाओं को त्वरित रूप से संपादित करवाने एवं राज्य सरकार की जीवों की प्रति कल्याण भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. भवानी सिंह राठौड़, निदेशक मत्स्य, प्रेमसुख विश्नोई, सी.ई.ओ., आर.एल.डी.बी., डॉ. एन.एम.सिंह, विशिष्ट सहायक डॉ.लालसिंह, मानद प्रतिनिधि, ए.डब्ल्युबीआई मनीश सक्सेना एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। 

उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार द्वारा इस बोर्ड की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इसका पुर्नगठन किया गया एवं हाल ही इसका नाम अमृता देवी राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, राजस्थान किया गया है। बोर्ड में सदस्य सचिव, निदेशक पशुपालन विभाग तथा प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन विभाग, प्रधान वन संरक्षक, वन विभाग, निदेशक, शिक्षा एवं स्थानीय निकाय विभाग, बोर्ड के सदस्य हैं।

बोर्ड द्वारा पेट शॉप और डॉग ब्रीडर्स रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों में पशुओं के प्रति कल्याण की भावना विकसित करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। साथ ही आमजन को पशु क्रूरता निवारण संबंधित नियमों और अधिनियमों के बारे में जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार भी किया जाता है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |