Download App Now Register Now

गुरू और गौ का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है- राज्यपाल राज्यपाल कलराज मिश्र ने पाली में रूप रजत विहार में वाचनालय ,अतिथि गृह का किया उदघाटन

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज में गुरू और गाय का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। गाय भारतीय संस्कृति में पूजनीय है। हमारे देश में भगवान कृष्ण और भगवान शंकर ने नंदिनी और नन्दी को महत्व देकर गौवंश को अहम स्थान दिया है।

राज्यपाल शनिवार को पाली में रूप रजत विहार में रूप रजत विशिष्ट अथिति गृह एवं वाचनालय के उदघाटन अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है । उन्होंने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि संत- महात्माओं के चिंतन को आगे बढ़ाएं और उनके सेवा संकल्पों से समाज को लाभान्वित करें। 

उन्होंने कहा कि मनुष्य बनने का अर्थ मानवीय मूल्यों से ओत- प्रोत व्यक्तित्व है। मिश्र ने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है, यही सनातन है।

उन्होंने कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का वाचन किया तथा उपस्थित भामाशाहों को सम्मानित भी किया।

इससे पहले पाली आगमन पर राज्यपाल कलराज मिश्र को हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत व आगवानी की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री लहर सिंह सिरोया, विधायक पाली श्री ज्ञानचंद पारख उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |