Download App Now Register Now

जयपुर में 5 साल के बच्चे से कुकर्म,घर खेलने जाने पर अकेले में करता गलत काम, किसी को बताने पर धमकाता

जयपुर में 5 साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। घर पर खेलने आने पर पड़ोसी ने उसके साथ गलत काम किया और इस बारे में घरवालों को नहीं बताने के लिए धमकाया। पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोपी पड़ोसी लड़के के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (आमेर) आदित्य पूनिया कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- आमेर रोड निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यहां रहता है। उनका 5 साल का बेटा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से वह डरा-सहमा रहने लगा और उसकी तबीयत भी खराब रहने लगी। 5 अक्टूबर की रात उसका बेटा सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे वह उठा और उसने अपनी मम्मी को जगाया। उसके बेटे ने बताया कि खेलने जाने के दौरान आरोपी पड़ोसी उसको अकेला पाकर गलत काम करता है और इस बारे में घरवालों को नहीं बताने के लिए धमकाता है। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |