पाली में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके चलते वे बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन चोरों की गिरफ्त से दूर है। चोरी के चलते क्षेत्र के लोगों में खौफ है।
ताजा मामला पाली के औधोगिक थाना क्षेत्र का है जहां पर इन चोरों ने एक प्रोपर्टी डीलर के मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपए के सोने के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए।शनिवार शाम पता चला, सब कुछ लुट गया। प्रोपर्टी डीलर का परिवार 13 सितंबर को पाली से बाहर गया था। शनिवार शाम साढ़े चार बजे जब परिवार के सदस्य वापस लौट तो उन्हें इस वारदात का पता चला।
शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के निकट रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर चंदन सोलंकी अपने परिवार के साथ 13 सितम्बर की सुबह अलवर जिले में स्थित नारायण माता के दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को जब वे वापस पाली लौटे तो मकान के अंदर की स्थिति देखकर उन्हें पता चला कि उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया है। मकान में बने तीन कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारियों के ताले तोड़कर चोरों ने उनमें रखे सोने-चांदी के गहने एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
इस वारदात की सूचना पर औद्योगिक थाना प्रभारी उदय सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। गैस पाइप लाइन के सहारे छत पर होकर घर में किया प्रवेश। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर गैस पाइप लाइन के पाइप को पकड़कर छत पर पहुंचे और छत से नीचे जाने के दरवाजे से उन्होंने मकान में प्रवेश किया।
प्रॉपर्टी डीलर के पुत्र संजय सोनी ने के अनुसार घर की अलमारियों में उसकी मां, बहन और पत्नी के करीब 27-28 तोले सोने के गहने रखे थे और इसके अतिरिक्त चांदी के गहने भी अलमारी में रखे हुए थे। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं जिसके चलते घर में करीब 10 लाख से ज्यादा नकद रुपए भी रखे हुए थे। इन सभी गहनों और नकदी को चोर उड़ा ले गए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.