Download App Now Register Now

राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा सांगोद के वार्षिक चुनाव संपन्न

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा सांगोद के सत्र 2023-24 हेतु वार्षिक चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगोद में संपन्न हुए। मतदान अधिकारी जोधराज परिहार, चुनाव पर्यवेक्षक नंदकिशोर मीणा, महावीर गुर्जर प्रदेश सचिव (माध्यमिक शिक्षा), देवकीनंदन सुमन व जिला संयोजक नवल किशोर शर्मा की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में 131 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। मतगणना के पश्चात चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक ने परिणाम घोषित कर, जीते गए पदाधिकारी को माला पहनाकर, शपथ दिलाई व बधाई दी।

"ये हुए नियुक्त शिक्षक संघ उपशाखा सांगोद के वार्षिक चुनाव में सभाध्यक्ष पद पर अशोक भंडारी, उपसभाध्यक्ष पद पर प्रमोद गौड़, जगन्नाथ अरविंद, सुरेंद्र कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया। वहीं महिला वर्ग में उपाध्यक्ष पद पर रेखा रानी मीणा को नियुक्त किया। अध्यक्ष पद पर रवि सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेंद्र कुमार अरविंद, रामलाल गोचर को मंत्री पद व लीलाधर गौड़ को कोषाध्यक्ष पद पर, महिला मंत्री पद पर अनुसूईया नागर को नियुक्त किया गया। जिला महासमिति के 22 सदस्य व प्रदेश महासमिति के 5 सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक नागर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम राठौर, पूर्व अध्यक्ष कमलेश नागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, प्रेम सिंह, मोहन लाल मीणा, नवल किशोर राठौर, महावीर अरविंद, पूर्व मंत्री बृजेंद्र अरविंद, पूर्व सभाध्यक्ष अशोक भंडारी, राजेंद्र मीणा, योगेश नागर, नरेश सुमन, प्रदीप मेहता, नंद किशोर, गौतम, छीतरलाल कोली, रमेश जैन, रामेश्वर मेघवाल, राजेंद्र कुमार अरविंद, हर्षवर्धन गौतम, मुरलीधर मेहता व सक्रिय शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने सभी पधारे शिक्षकों का आभार जताया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |