Download App Now Register Now

सचिन पायलट बोले- अक्तूबर में आएगी कांग्रेस की सूची, इस सीट से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट ने टोंक में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अक्तूबर में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी। हम सब मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और एक बार फिर सरकार बनाएंगे।

इधर, पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि कौन क्या जिम्मेदारी निभाएगा, इसका निर्णय पार्टी करेगी। पायलट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब मैंने पहले टोंक से चुनाव लड़ा था, तब आपने वोटों के बड़े अंतर से मुझे जिताया था। इस बार आपको उससे भी ज्यादा वोटों से जिताना है।

सभा को संबोधित करते हुए पायलट ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाहवाही लूटने के लिए महिला आरक्षण बिल लेकर आई है। ये लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन्हें महिलाओं को आरक्षण देना ही था तो संशोधन की क्या जरूरत थी। 

हमारी सरकार ने जो महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पास करवाया था, उसे लागू कर देते। भाजपा जो बिल लाई है उसे लागू होने मे 6-7 साल लगेंगे। जनगणना होगी, परिसीमन होगा। इसके बाद ही इसे लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने ये सब वाहवाही लूटने के लिए किया है।

सभा के दौरान सचिन पायलट ने प्रदेश स्तरीय नेताओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में फूट है। केंद्र के नेताओं को राज्य के लीडर्स पर भरोसा नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकारा के मंत्री बार-बार राजस्थान में आ रहे हैं।  

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |