Download App Now Register Now

25 सितंबर को जिले से 20 हजार भाजपा कार्यकर्ता पीएम की सभा में जायेगे 

भारतीय जनता पार्टी  के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की और से विशाल आम सभा ग्राम पंचायत  ददिया /सूरजपुरा, तहसील सांगानेर, जिला जयपुर,पर दोपहर 2 बजे होने जा रही है।जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। आम जन को परिवर्तन की आवश्यकता इसलिए पड़ी की कांग्रेस सरकार कि गलत नीतियों , आमजन को भ्रमित करने वाली थौती घोषणाओं व सत्ता की लालसा की वजह से राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर एक ,महिला अत्याचार में नंबर एक, दुष्कर्म में नंबर एक, दलित अत्याचार में नंबर एक, साइबर अपराधों में नंबर 1, बेरोजगारी में नंबर एक, पेट्रोल डीजल की कीमतों में देश में नंबर एक, बिजली की बढ़ती कीमतों में नंबर एक, पेपर लीक में राजस्थान नंबर 1पर है, राजस्थान में 56 महीने में 10 लाख से अधिक मुकदमे 7650 नागरिकों की हत्या 2 लाख से अधिक महिलाओं पर अत्याचार 31000  से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं दर्शाती है। कि राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस  सरकार सत्ता के माध्यम  से आम जन की भावनाओं  से खिलवाड़ कर रही है। ।           भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ  प्रभु दयाल शर्मा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा राजस्थान में चारों दिशाओं से चार यात्राएं रवाना हुई। राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्र से होकर परिवर्तन संकल्प यात्रा गुजरते हुए ,  राजस्थान में परिवर्तन की लहर को आमजन की आवाज को मजबूती प्रदान करते हुए। आम जन द्वारा भव्य स्वागत , स्वागत सभा,आम सभाएं करते हुए राजस्थान की चारों परिवर्तन संकल्प यात्राएं 25 सितंबर को जयपुर में परिवर्तन संकल्प महासभा के रूप में एकत्रित होंगी।
 इस अवसर पर आयोजित परिवर्तन संकल्प महासभा को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  संबोधित करेंगे। दौसा जिले से परिवर्तन संकल्प महासभा में लगभग 20000 कार्यकर्ता व आमजन भाग लेंगे। दौसा जिले में 1236 बूथ से 20-20 कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य लिया गया है। भाजपा के समस्त मोर्चा,  प्रकोष्ठों, प्रत्येक मंडल से सो कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी जिला दौसा जिला बैठक कर परिवर्तन संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर सभी मंडलों पर बैठक आयोजित कर शक्ति केंद्रों की बैठक लेकर परिवर्तन संकल्प महासभा में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष दौसा ने परिवर्तन संकल्प महासभा के लिए जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक,मंडल अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रमुख, मोर्चे व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता व आमजन को परिवर्तन संकल्प महासभा में पहुंचने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,  दौसा विधानसभा संयोजक महेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक जोशी उपस्थित रहे ।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |