Download App Now Register Now

बाल शोषण रोकने एवं बाल अधिकारों के लिए जादू से जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

सभी बच्चों को हिंसा,शोषण और दुर्व्यवहार से सुरक्षित रहने का अधिकार है। इसलिए बाल विवाह, बाल शोषण और बाल श्रम के खिलाफ  प्रभावी जागरूकता और अधिक से अधिक लोगो तक जानकारी पहुंचाने के लिए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन (यू. एस ) के सहयोग से न्याय तक पहुंच फेज 2 कार्यक्रम के तहत मंजरी फाउंडेशन के द्वारा जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के नवाचार सुरक्षित बचपन के अंतर्गत एक नई पहल *जादू से जागरूकता* शुरू की गई | जादूगर आर जे सम्राट के जादू के खेल के माध्यम से स्कूलों और गाँवो में युवाओ, महिलाओं और ग्रामीणों को जादू के खेल के माध्यम से विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है |

मंजरी फाउंडेशन की किरण नें बताया कि जितनी अधिक से अधिक जानकारी बच्चों, ग्रामीणों तक पहुंचेगी उतना अधिक बच्चों की सुरक्षा को सुनश्चित किया जा सकेगा, सभी बिना डरे अपनें साथ होने वाली घटनाओ के बारे मे बता सकेंगे | उन्होंने बाल विवाह के नुकसान बताते हुए इसके खिलाफ बनाये गए कानून की जानकारी दी | 

आंगई सरपंच किरण देवी नें कहा कि बच्चे अबोध होते हैं, उन्हें अपने आसपास सब अच्छा ही लगता है | ऐसे में वो कई बार अपने साथ होने वाले बुरे को भी नहीं समझ पाते | इसलिए हमें सरल से सरल भाषा मे उन्हें अच्छा बुरा समझाना चाहिए | जादू के खेल से बहुत लोग जुड़ते है तों उनको जानकारी मिलती है |

लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन की  राखी परमार नें सभी से बच्चों के लिए अच्छा माहौल बनाने की अपील करते हुए शपथ दिलाई | कार्यक्रम के आरंभ मे जादूगर आर जे सम्राट द्वारा सभी को बताया कि हमें बाल शोषण को बर्दाश्त नहीं करना चहिए बल्कि उसका विरोध  प्रशासन व चाइल्ड लाइन को सूचना देकर करना चहिए साथ ही कहा कि बच्चों के भविष्य लिए सभी को बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए |

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |