Download App Now Register Now

रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के आविर्भाव महोत्सव का समापन

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग के गोपाल खार क्षेत्र स्थित राधा प्रसाद धाम में पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज की अध्यक्षता में चल रहे रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज के आविर्भाव महोत्सव के समापन दिवस पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य आविर्भाव महोत्सव का समापन हुआ। सर्वप्रथम आश्रम परिसर में आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज के द्वारा स्वामी हरिदास जी के जन्मोत्सव के बधाई के पदों का गायन किया गया। वही साथ ही स्वामी हरिदास जी महाराज का पंचगव्य पदार्थों से भव्य महा अभिषेक किया गया। आविर्भाव महोत्सव के अंतर्गत वृंदावन के संत महंतो की विद्वत संगोष्ठी व ग्रंथ विमोचन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पूज्य गुरुदेव द्वारा लिखित बच्चू का सिद्धांत नामक ग्रंथ का विमोचन किया गया।

इस मौके पर बोलते हुए प्रसिद्ध भागवत आचार्य अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने बताया कि धर्मनगरी वृंदावन संतों की नगरी है और ऐसी नगरी में बृजवासी संत पूज्य गुरुदेव आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज सभी के पूजनीय हैं। इनके द्वारा अब तक 70 ग्रंथो की रचना की गई है। पूज्य महाराज जी परम भाजनांदी संत हैं एवं उनके द्वारा समय-समय पर गौ सेवा एवं नित्य प्रतिदिन साधु संतों की सेवा की जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि आज बड़ा ही पावन दिन है। आज रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज एवम राधा रानी का जन्मोत्सव है। आज के ऐसे पावन पर्व पर आज इस दास को स्वामी हरिदास जी महाराज का अभिषेक करने का मौका प्राप्त हुआ है। यह मेरे लिए बड़ा ही पुण्य फल है और साथ ही स्वामी हरिदास जी महाराज के प्रिय पूज्य महाराज श्री के चरणों की धूल प्राप्त हुई यह भी मेरे लिए बड़ा ही सौभाग्य का विषय है।

महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि स्वामी हरिदास जी महाराज का आविर्भाव महोत्सव हर वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह उत्सव सप्त दिवसीय रहता है। जिसमें नित्य प्रतिदिन आयोजन जो की धूम रहती है। आज आविर्भाव महोत्सव के अंतिम दिन स्वामी हरिदास जी महाराज का भव्य महा अभिषेक किया गया है और पूज्य गुरुदेव आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज के द्वारा रचित ग्रंथ का विमोचन किया गया है। साथ ही संत महंतों का वृहद भंडारे का आयोजन एवं स्वामी हरिदास जी महाराज के समक्ष उत्तम भोग का भोग लगाया गया है। साथ ही संध्याकालीन बेला में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर आचार्य बद्रीश, रामविलास चतुर्वेदी, डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री, भागवत आचार्य बलराम आचार्य महाराज, आचार्य यदुनंदन शास्त्री, कृष्णानंद महाराज, भास्करानंद महाराज, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर डीडी गर्ग, डॉक्टर एसबी अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, सुमित, योगेश आदि मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |