Download App Now Register Now

दौसा में भाजपा का परचम, 4 सीट जीतीं:महुवा से राजेंद्र, लालसोट से रामविलास, बांदीकुई से भागचंद व सिकराय से विक्रम जीते, दौसा से कांग्रेस के मुरारीलाल जीते दौसा

दौसा

विधानसभा चुनाव की मतगणना सम्पन्न होने के साथ ही दौसा जिले की पांचों सीटों का परिणाम सामने आ चुका है। जिले में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं भाजपा ने जीत का डंका बजाते हुए चार सीटों पर कब्जा कर लिया है। यहां लालसोट से भाजपा के रामविलास डूंगरपुर, सिकराय से विक्रम बंशीवाल, बांदीकुई से भागचंद टांकडा व महुवा से राजेन्द्र मीणा ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा दौसा से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं।

चिकित्सा मंत्री परसादीलाल रेकॉर्ड वोटों से हारे

दौसा जिले में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिले लालसोट से कांग्रेस विधायक व राज्य सरकार में चिकित्सा मंत्री रहे परसादी लाल मीणा रेकॉर्ड 47 हजार 68 वोटों से चुनाव हारे हैं, जबकि सिकराय विधायक व महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश भी 9428 वोटों से चुनाव हार गई हैं। दोनों ही मंत्री सीएम अशोक गहलोत के करीबी थे। वहीं सचिन पायलट के विश्वस्त गजराज खटाना भी 12380 वोटों से बांदीकुई से व महुवा से ओम हुड़ला भी हार गए।

परिणाम जारी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारियों ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। वहीं पीजी कॉलेज बाहर बडी संख्या में समर्थकों की भीड जुट गई। सोमनाथ स्थित मुरारीलाल मीणा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई वितरित कर जीत का जश्न मनाया। सिकराय, बांदीकुई व महुवा क्षेत्र से आए समर्थक भी सोमनाथ इलाके में जमे रहे।

दौसा जिले में पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 5 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की

विधानसभा सीट जीते, कितने वोट से हारे
लालसोट भाजपा के राममविलास डूंगरपुर, 47068 वोट से परसादीलाल मीणा, कांग्रेस
दौसा कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा, 31204 वोट से शंकर शर्मा, भाजपा
सिकराय भाजपा के विक्रम बंशीवाल, 9428 वोट से ममता भूपेश, कांग्रेस
बांदीकुई भाजपाा के भागचंद टांकडा, 12380 वोट से गजराज खटाना, कांग्रेस
महुवा भाजपा के राजेन्द्र मीणा, 7917 वोट से ओमप्रकाश हुडला, कांग्रेस

सिकराय से कांग्रेस की ममता भूपेश को हराकर भाजपा के विक्रम बंसीवाल को जीत दर्ज की।

सिकराय से कांग्रेस की ममता भूपेश को हराकर भाजपा के विक्रम बंसीवाल को जीत दर्ज की।

 

दौसा जिले की पांच विधानसभा सीटों पर काउंटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। लालसोट से कांग्रेस प्रत्याशी व चिकित्सा मंत्री पर परसादीलाल मीणा अपने प्रतिद्वंदी व भाजपा प्रत्याशी रामविलास डूंगरपुर से करीब 50 हजार वोटो से पीछे चल रहे हैं। यहां रामविलास जीत के करीब हैं।

बांदीकुई से जीत के बाद दौसा पीजी कॉलेज पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भागचंद सैनी।

बांदीकुई से जीत के बाद दौसा पीजी कॉलेज पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भागचंद सैनी।

वहीं दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी व कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा करीब 14 हजार वोटों से लीड लिए हुए हैं।

महुवा से भाजपा के राजेंद्र मीणा ने जीत हासिल की।

महुवा से भाजपा के राजेंद्र मीणा ने जीत हासिल की।

इसी प्रकार सिकराय से कांग्रेस प्रत्याशी व महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, भाजपा प्रत्याशी विक्रम बंसीवाल से करीब 10 हजार वोटो से पीछे चल रही हैं। यहां विक्रम जीत के करीब है।

लालसोट से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रामविलास डूंगरपुर समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचे।

लालसोट से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रामविलास डूंगरपुर समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचे।

जबकि बांदीकुई से कांग्रेस प्रत्याशी गजराज खटाना पर भाजपा प्रत्याशी भागचंद सैनी से करीब 8 हजार वोट की लीड लेकर जीत हासिल कर ली है।

वहीं महुवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा ने करीब 8 हजार से जीत हासिल की है।

दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा समर्थन के साथ कॉलेज पहुंचे।

दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा समर्थन के साथ कॉलेज पहुंचे।

दौसा जिले में पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 5 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की

विधानसभा सीट मुकाबला आगे/ पीछे / जीते
लालसोट परसादीलाल (कांग्रेस) V/S रामविलास (भाजपा) रामविलास 47262 वोटों से आगे
दौसा मुरारीलाल (कांग्रेस) V/S शंकर शर्मा (भाजपा) मुरारीलाल 8406 वोटों से आगे
सिकराय ममता भूपेश (कांग्रेस) V/S विक्रम बंशीवाल (भाजपा) विक्रम बंशीवाल 10112 वोटो से आगे
बांदीकुई गजराज खटाना (कांग्रेस) V/S भागचंद सैनी (भाजपा) भागचंद 7816 वोटों से आगे
महुवा राजेन्द्र मीणा (भाजपा) V/S ओमप्रकाश हुडला (कांग्रेस) राजेंद्र 8046 वोटों से आगे

दौसा में मतगणना स्थल पर गहन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।

दौसा में मतगणना स्थल पर गहन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम लगातार गस्त कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम लगातार गस्त कर रही है।

ट्रैफिक को रोकने के लिए नाकाबंदी की हुई है।

ट्रैफिक को रोकने के लिए नाकाबंदी की हुई है।

दौसा विधानसभा

उम्मीदवारों के नाम पार्टी
मुरारीलाल मीणा

कांग्रेस

शंकर शर्मा भाजपा
रामेश्वर गुर्जर बसपा
राधेश्याम नांगल एएसपी
भरतलाल भारतीय जनता दल
अशोक कुमार राष्ट्रीय जनता दल
रूकमणी अभिनव लोकतंत्र पार्टी
देशराज राजस्थान डेमोक्रेटिक फ्रंट
मोहनलाल शर्मा निर्दलीय

कुल वोटर: 243086 वोटिंग हुई : 67.29%

बांदीकुई विधानसभा

उम्मीदवारों के नाम पार्टी
गजराज खटाना कांग्रेस
भागचंद सैनी भाजपा
भवानीसिंह गुर्जर बसपा
पंकज शर्मा आरएलपी
भौंरीलाल निर्दलीय
हमीरसिंह निर्दलीय
राजेश निर्दलीय
जमालुद्दीन निर्दलीय
आकाश निर्दलीय
कविता शर्मा निर्दलीय

कुल वोटर: 220270 वोटिंग हुई : 80.22%

लालसोट विधानसभा

उम्मीदवारों के नाम पार्टी
परसादीलाल मीणा कांग्रेस
रामविलास डूंगरपुर भाजपा
द्वारकाप्रसाद बसपा

कुल वोटर: 255108 वोटिंग हुई : 77.14%

महुवा विधानसभा क्षेत्र

उम्मीदवारों के नाम पार्टी
राजेन्द्र मीणा भाजपा

ओमप्रकाश हुड़ला

कांग्रेस
बनवारीलाल मीणा बसपा
मुकुल भडाना एएसपी
हरसहाय पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया
हरिसिंह राष्ट्रीय विकास पार्टी
सविता बैरवा जनता कांग्रेस
घनश्याम शर्मा एलजेपी
आशुतोष झालानी जजपा
विमला बहुजन शोषित समाज संघर्ष समता पार्टी
रामनिवास निर्दलीय
कमला केसरा निर्दलीय

कुल वोटर: 220219 वोटिंग हुई : 71.60%

सिकराय विधानसभा

उम्मीदवारों के नाम पार्टी
विक्रम बंशीवाल भाजपा
ममता भूपेश कांग्रेस
अशोक बसपा
मनीषा देवी एएसपी
रेणु महावर बहुजन शोषित समाज संघर्ष समता पार्टी
लीलाराम निर्दलीय
राधेश्याम निर्दलीय
विश्राम बाबू निर्दलीय
रामावतार निर्दलीय

कुल वोटर: 262569 वोटिंग हुई : 69.29%

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |